औरैया के दिबियापुर थाना क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी पीड़ित पुत्रवधू की ओर से अपने ससुर व देवर के खिलाफ बदनियती रखने का आरोप लगाकर एसपी को प्रार्थना पत्र दिया। प्रार्थना पत्र में पीड़िता ने आरोप लगाया कि पूर्व में भी उसकी ओर से दिए गए इसी आशय के प्रार्थना पत्र पर दिबियापुर थाना पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई। कहा कि उसके ससुर पुलिस में तैनात हैं। इस कारण से पुलिस उसकी सुनवाई नहीं कर रही है। एसपी ने पीड़िता के प्रार्थना पत्र पर दिबियापुर पुलिस को जांच कर मामला दर्ज करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
2 of 5
डेमो
दिबियापुर थाना क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी पीड़ित महिला ने एसपी प्रो.त्रिवेणी सिंह को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उसके सगे ससुर द्वारा 16 दिसंबर को उसके साथ बदनियती करते हुए उसके कपड़े फाड़ कर छेडख़ानी की थी। जिस संदर्भ में उसने दिबियापुर थाना पुलिस को शिकायती पत्र देकर मामला दर्ज करने की गुहार लगाई लेकिन ससुर के पुलिस में तैनात होने के कारण थाना पुलिस ने आज तक कोई कार्रवाई नहीं की। उसने अपने ससुर पर चरित्रहीन होने का भी आरोप लगाया।
विज्ञापन
3 of 5
डेमो
कहा कि इसी कारण से उसकी सास ने भी आत्महत्या कर ली थी। बताया कि उसके ससुर के एक होमगार्ड में तैनात महिला से भी अवैध संबंध थे। जिसमें उसके ससुर संस्पेंड भी किया जा चुका है। साथ ही जेल भी भेजा गया था। बताया कि उसके साथ हुए अमानवीय व्यवहार को लेकर पीड़िता ने तत्कालीन डीएम को प्रार्थना पत्र दिया था।
4 of 5
डेमो
जाकर दिबियापुर पुलिस ने उसकी रिपोर्ट दर्ज की। बताया कि तबत से लेकर आज तक पुलिस की ओर सेश् उसके ससुर के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। पीड़िता ने बताया कि कार्रवाई न होने से उसके हौंसले बढ़े हुए हैं। पीड़िता ने बताया कि उसके ससुर का कहना है कि यदि उसके खिलाफ कोई कार्रवाई करोगे तो उसके इकलौते पुत्र का अपहरण कर जान से मार देंगे।
पीड़िता ने एसपी से आवश्यक कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराए जाने व उसके परिवार की जानमाल की सुरक्षा की गुहार लगाई है। एसपी प्रो.त्रिवेणी सिंह ने पीड़िता की तहरीर पर पुलिस को जांच कर मामला सही पाए जाने पर मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए हैं।