फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिचित ने दिया ऐसा धोखा कि अब सबसे विश्वास उठ गया, बीमार बेटी के साथ दुष्कर्म से टूटी 'मां की व्यथा'

Thu, 03 Jan 2019 09:01 AM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
डेमो
इलाज के लिए मां के साथ वृंदावन गई इटावा की किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। मां ने कोतवाली में शिकायत दी है। मां ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि उसकी 16 वर्षीय बेटी अक्सर बीमार रहती है।
विज्ञापन

2 of 5
डेमो
बरसाना निवासी एक जान पहचान के व्यक्ति ने उसके इलाज के लिए बरसाना आने को कहा और डाक्टर को दिखाने की बात कही। बेटी के साथ 30 दिसंबर को वह वृंदावन गई। दोनों केशवधाम चौकी के पास एक गेस्ट हाउस में रुके।
विज्ञापन

3 of 5
डेमो
आरोप है कि परिचित व्यक्ति ने 30 दिसंबर की रात को दूध में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया और इसके बाद बेटी के साथ दुष्कर्म किया।

4 of 5
डेमो
होश में आने के बाद बेटी ने घटना के बारे में बताया। आरोप है कि जब वह इस घटना की शिकायत करने केशवधाम चौकी पर पहुंची तो पुलिस ने उनकी नहीं सुनी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
डेमो
महिला ने इस संबंध में कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं पीड़ित की मां का कहना है कि 'इस घटना के बाद अब सबसे मन टूट सा गया है। अब किसी पर विश्वास करें भी तो कैसे? परिचित से मिले धोखे से बेटी की जिंदगी बर्बाद हो गई।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें