फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यूज चैनल एंकर की पत्नी की हत्या, पहेली बनी मौत की वजह, दुष्कर्म की जांच के लिए लैब भेजी गई स्लाइड

Wed, 16 Oct 2019 06:56 PM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
1 of 5
इटावा दिव्या हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
इटावा कोतवाली थाना क्षेत्र के कटरा बल सिंह मोहल्ला में सोमवार को विवाहिता दिव्या मिश्रा की मौत सिर में चोट लगने की वजह से हुई है। दुष्कर्म के संदेह को दूर करने के लिए स्लाइड बनाकर लैब भेजी गई है। हत्या की वजह अभी तक साफ नहीं हो पाई है। मंगलवार को दिव्या के ससुर ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

रिटायर्ड प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार मिश्रा के पुत्र अजितेश मिश्रा की पत्नी दिव्या (27) की हत्या सोमवार को कटरा बल सिंह मोहल्ला स्थित तीन मंजिला घर में दी गई थी। हत्या के वक्त घर में सिर्फ उसकी ददिया सास मौजूद थीं। ससुर प्रमोद कुमार मिश्रा ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई कि सोमवार सुबह करीब 11 बजे वे स्टाफ के बुलावे पर जनता उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कर्वा बुजुर्ग चले गए थे। घर में उनकी पुत्रवधू दिव्या और उनकी (प्रमोद) मां मौजूद थीं। दोपहर करीब दो बजे वे लौटे। दिव्या को आवाज लगाई, लेकिन वह नहीं बोली। सोचा सो रही होगी, इसलिए आराम करने लगे।
विज्ञापन

2 of 5
इटावा दिव्या हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
कुछ देर बाद घर के ऊपरी मंजिल पर उनकी मां ने कुछ खटपट की। जिसे सुनकर उनकी नींद खुल गई। उठे तो घर का मेन गेट खुला मिला। संदेह होने पर ऊपर गए तो तीसरी मंजिल पर बने कमरे में दिव्या फर्श पर पड़ी थी।  उसके सिर में पीछे की ओर चोट का निशान था। अचेतावस्था में खून बह रहा था। मोहल्लेवालों को बुलाया और दिव्या को जिला अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने कहा कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने दिव्या को जान से मार दिया है।

दिव्या के पति अजितेश मिश्रा नोएडा में एक टीवी चैनल के एंकर हैं। सोमवार रात करीब 10 बजे वे घर पहुंचे। रात को ही परिवार के अन्य सदस्य भी घर आ गए। रात करीब 11 बजे एसएसपी संतोष कुमार मिश्रा मौके पर पहुंचे। वे  कानपुर मीटिंग में शामिल होने गए हुए थे। एसएसपी ने घटनास्थल पर पहुंचकर फोरेंसिक टीम को एक बार फिर बुलाया और फिंगर प्रिंट उठवाए। परिवार के लोगों से भी घटना के संबंध में पूछताछ की। वे करीब दो बजे मौजूद रहे।
विज्ञापन

3 of 5
न्यूज चैनल के एंकर की पत्नी की हत्या - फोटो : अमर उजाला
पैनल ने किया पोस्टमार्टम 
दिव्या का सोमवार रात को ही सिटी मजिस्ट्रेट सत्येंद्र नाथ पांडेय के आदेश पर तीन डॉक्टरों के पैनल ने पोस्टमार्टम किया है। इनमें डॉ. पल्लवी दीक्षित, डॉ. उदय प्रताप व डॉ. रिषी यादव शामिल रहे। डॉक्टरों ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट का पूरी तरह तो खुलासा नहीं किया। अलबत्ता इतना जरूर बताया कि सिर में चोट लगने से दिव्या की मौत हुई है। दुष्कर्म के संदेह को लेकर स्लाइड बनाकर लैब भेजी गई है।

4 of 5
न्यूज चैनल के एंकर की पत्नी की हत्या - फोटो : अमर उजाला
हत्या में किसी जानकार व्यक्ति पर संदेह 
पुलिस ने अब तक दिव्या की हत्या की वजह का खुलासा नहीं किया है। मोहल्ले में इस बात को लेकर चर्चा है कि दिव्या की हत्या किसी जानकार व्यक्ति ने की है। जिसे घर के अंदर की पूरी जानकारी थी। उसे मालूम था कि घर में किस वक्त दिव्या अकेली होती है। दर्ज कराई गई रिपोर्ट में कहा गया कि ससुर प्रमोद की जब आंख खुली तो दरवाजे खुले मिले।

इससे साफ है कि ससुर के घर लौटने पर हत्यारा घर के अंदर मौजूद था, जो मौका देखकर भाग गया। हत्यारा किस मंशा से घुसा। यह भी अभी साफ नहीं है। इस संबंध में पुलिस अभी कुछ कहने से बच रही है। सीओ सिटी चंद्रपाल सिंह ने बताया कि मामले की हर पहलु पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
न्यूज चैनल के एंकर की पत्नी की हत्या - फोटो : अमर उजाला
सुबह हुआ अंतिम संस्कार
सोमवार रात करीब पौने 10 बजे दिव्या का पोस्टमार्टम होने के बाद भी शव तब घर पहुंचा जब एसएसपी ने मौके पर जाकर जांच पूरी कर ली। मोहल्ले वालों ने बताया कि एसएसपी रात करीब दो बजे गए। तब शव को घर वालों के सुपुर्द किया गया। मंगलवार सुबह यमुना तट पर दिव्या का अंतिम संस्कार हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें