शहीदपथ पर पड़ताल करती पुलिस
- फोटो : amar ujala
आरोप : दरोगा ने समझौते के लिए बनाया दबाव
भूपेंद्र के मुताबिक, इसी बीच गोमतीनगर थाने में तैनात दरोगा पहुंचे। उन्होंने पूरी बात सुनी। इसके बाद दोनों पक्षों पर समझौते के लिए दबाव बना रहे थे। वहां मौजूद लोगों के मुताबिक, दरोगा नशे में धुत थे। कुछ लोगों ने वीडियो व फोटो बनानी शुरू की तो दरोगा ने कहा मेरी फोटो खींच लो। इसके बाद कार्रवाई करूंगा। आरोप है कि दरोगा ने पहले पीड़ितों को ही धमका दिया। पीड़ित भूपेंद्र के मुताबिक, उसने गोमतीनगर थाने में तहरीर दी है।