उन्नाव सुमेरपुर के बिहार थाना क्षेत्र के गांव भवानीखेड़ा में मंगलवार शाम शौच के लिए घर से निकली महिला की हत्या कर दी गई। उसका खून से सना शव घर से करीब पांच सौ मीटर दूर एक खेत के पास मिला। महिला का चाकू से गला रेता गया था।
विज्ञापन
देर शाम शौच के लिए खेतों की ओर गई थी महिला
2 of 4
डेमो पिक
पेट और माथे पर भी कई घाव थे। पुलिस ने बेटे की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। बिहार थानाक्षेत्र के भवानीखेड़ा गांव के मजरा अलावलपुर निवासी शीला पासवान (48) पत्नी बुद्धीलाल पासवान मंगलवार देर शाम शौच के लिए खेतों की ओर गई थीं।
विज्ञापन
गांव के तमाम लोग तलाश में जुट गए
3 of 4
डेमो पिक
रात करीब नौ बजे तक नहीं लौटीं। इस पर शीला के बेटे इंद्रकुमार के साथ गांव के तमाम लोग तलाश में जुट गए। रात में ही घर से लगभग पांच सौ मीटर दूर गांव के ही बैजनाथ के खेत से जुड़े गलियारे में शीला का शव मिला। इंद्रकुमार की सूचना पर आए थानाध्यक्ष मोहम्मद अशरफ ने मौका मुआयना किया।
बुधवार को शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि लगता है कि महिला पर किसी वजनी चीज से भी प्रहार किए गए थे। कुछ संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। जमीन के पुराने विवाद और आशनाई के बिंदु पर भी जांच पड़ताल की जा रही है।