फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिजनों ने AMITY में छात्रों की मौत के पीछे के खोले राज..

Wed, 17 Jan 2018 11:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
amity university - फोटो : vivek nigam
छात्रावासों में छात्रों की मौत पर पीड़ित अभिभावकों ने प्रेस कांफ्रेंस कर आरोप लगाया है कि यूनिवर्सिटी प्रशासन ने सभी बच्चों की मौत को..
विज्ञापन

2 of 5
amity university - फोटो : vivek nigam
यूनिवर्सिटी प्रशासन ने सभी बच्चों की मौत को हादसा दिखाने की कोशिश की, लेकिन जांच में हत्या की बात सामने आई है। परिजनों ने इन मामलों में प्रधानमंत्री से हस्तक्षेप की मांग की है।
विज्ञापन

3 of 5
amity university - फोटो : vivek nigam
एमिटी यूनिवर्सिटी के जयपुर कैंपस में एमबीए छात्र 26 वर्षीय स्टेनली बेन्नी की 17 नवंबर 2017 को हुई मौत पर बेन्नी के पिता सीआर बेन्नी ने आरोप लगाया कि उनके बेटे के साथ 14 नवंबर की रात को हॉस्टल के मेन गेट पर मारपीट की गई थी।

4 of 5
demo pic
पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता लगा कि पिटाई से मौत हुई, जबकि यूनिवर्सिटी ने मौत को नेचुरल डेथ करार दिया। 24 नवंबर 2016 को नोएडा कैंपस में 19 वर्षीय उदित शंकर सिंह की मौत पर पिता उमा शंकर सिंह ने बताया कि मौत के बाद उन्होंने उदित का अंगदान करने का फैसला किया तो उन्हें बताया गया कि उनके बेटे की मौत 12 घंटे पहले हुई थी, इस कारण उसके अंग खराब हो चुके हैं और उन्हें दान नहीं किया जा सकता। जबकि उन्हें देर से छत से गिरने की जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
3 नवंबर 2009 को नोएडा कैंपस में जस्टिस जॉन की मौत पर पिता जॉन एग्जेवीयर ने आरोप लगाया कि उनके बेटे को स्वीमिंग पूल में डुबोकर मारा गया था। उन्होंने आरोप लगाया कि फोरेंसिक रिपोर्ट में खुलासा हुआ था कि उसके सिर और किडनी में गंभीर घाव थे। सीबीआई की स्पेशल कोर्ट ने तीन आरोपियों को समन भी भेजा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें