फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा के गढ़ में हुई ढाई साल की बच्ची से दरिंदगी, वहशियाें ने किया ये हाल

Sat, 20 Jan 2018 12:01 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 4
डेमो पिक
यूपी के इटावा में एक गांव ईंट भट्ठे पर ढाई साल की बच्ची युवक की दरिंदगी का शिकार बन गई। दरिंदा उसे बेहोशी की हालत में छोड़कर भाग निकला। शुक्रवार को हुई इस वारदात की शिकायत परिवारीजनों ने पुलिस से की। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर दरिंदे को गिरफ्तार कर लिया है। 






 
 
विज्ञापन

सैफई में ढाई साल की बच्ची से दरिंदगी

2 of 4
डेमो पिक
ईंट भट्ठे पर मजदूरों का कुनबा रुका हुआ है। ये सभी झोपड़ी डालकर यहां रह रहे हैं। यहीं रह रहे एक युवक की नीयत शुक्रवार को डोल गई। वह बगल की झोपड़ी में रहने वाली ढाई साल की बच्ची को खेत में उठा ले गया। बच्ची के बेहोश होने पर वह उसे वहीं छोड़कर भाग निकला।

 
विज्ञापन

ईंट भट्ठे पर वारदात कर भागा दरिंदा

3 of 4
डेमो पिक
उसे खेत की ओर से भागते हुए अन्य मजदूरों ने देखा। इसी बीच परिवारीजनों ने बच्ची की खोजबीन शुरू की। बच्ची के न मिलने पर वे खेत की ओर गए तो वहां वह बेहोश मिली। परिवारीजनोें ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने बच्ची का मेडिकल कराया।

 
विज्ञापन

बेहाेशी की हालत में म‌िली मासूम

4 of 4
डेमो पिक
फिर पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष महेश वीर ने बताया कि आरोपी जालौन का निवासी है। उसे दबिश देकर दबोचा गया है। बच्ची की मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें