फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाजायज संबंध के चलते कुल्हाड़ी से हत्या के बाद नाले में फेक दी लाश

Tue, 16 Jan 2018 09:35 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 7
डेमो पिक
यूपी के च‌ित्रकूट में एक द‌िल दहला देने वाला मामला सामने अाया है। यहां कुल्हाड़ी से हत्याकर एक युवक का शव नाले में फेंक द‌िया। इलाकाई लाेगाें ने नाले में लाश देखी ताे पुल‌िस काे घटना की सूचना दी। माैके पर पहुंची पुल‌िस ने नाले ये शव काे बाहर न‌िकाला। 
 
 

 

 
 
 
 
विज्ञापन

नाले में म‌िली युवक की लाश

2 of 7
डेमो पिक
चित्रकूट के मानिकपुर में दो दिन से लापता युवक का शव गांव के ही एक नाले में मिला। सोमवार सुबह थाना क्षेत्र के लक्ष्मणपुर गांव के एक खंडहरनुमा मकान के नाले के पास ग्रामीणों ने खून देखा। गांव का दीपकुमार पांडेय दो दिन से लापता था तो ग्रामीणों ने उनके परिजनों को सूचना दी। सभी ने मिलकर उस स्थान पर खोजबीन की तो वहां दीप(23)का शव मिला।
 
 
विज्ञापन

चेहरे पर कुल्हाड़ी के वार के निशान थे

3 of 7
डेमो पिक
सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक प्रताप गोपेंद्र, अपर एसपी बलवंत चौधरी, सीओ विनीत सिंह व प्रभारी थानाध्यक्ष शिवबरन मौके पर पहुंचे। ग्रामीणाें की मदद से शव बाहर निकाला गया तो गले व चेहरे पर कुल्हाड़ी के वार के निशान थे। बताया कि दो दिन पहले ही पुलिस से दीप की हत्या की आशंका जताई थी पर कुछ नहीं किया गया।
 

पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार किया है

4 of 7
डेमो पिक
दीप कुमार पांडेय के पिता की तहरीर पर सत्यनारायण मिश्रा पुत्र हीरालाल, उनके पुत्र भागवत उर्फ बोग्गा, रामायण मिश्रा, विष्णु कोल पुत्र भइयालाल, राजाभइया पुत्र छत्रपाल, कलकी कोल पुत्र होरीलाल, हरीकोल पुत्र भभोलू व ममता पत्नी राजाभइया के नाम रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार किया है। राजाभइया के घर से हत्या में इस्तेमाल की गई कुल्हाड़ी मिली है।
 
विज्ञापन

बहनों ने ही किया था लालन-पालन

5 of 7
डेमो पिक
कलकी व हरीकोल फरार हैं। पुलिस समेत ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि दीप की हत्या 12 जनवरी की रात को ही की गई है, जिस दिन से वह लापता था। दीप पांडेय की मां की बचपन में ही बीमारी से मौत हो चुकी है। बहनों ने ही उसका पोषण किया। बहनों व बडे़ भाई की शादी हो चुकी है। दीप के पिता से लेकर ग्रामीण तक हत्या के  कारण की सही जानकारी नहीं दे पाए हैं।
 
विज्ञापन

प्रेम प्रसंग की बात भी सामने आ रही है

6 of 7
डेमो पिक
परिजनों ने इतना बताया कि 12 जनवरी की रात को दीप कुमार खाना खाकर घर के बाहर वाले कमरे में सोने चला गया था। सुबह देखा तो वह कमरे में नहीं था। उसका मोबाइल भी स्विच आफ था। प्रभारी थानाध्यक्ष शिवबरन ने बताया कि जांच में प्रेम प्रसंग की बात भी सामने आ रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

खंडहर के पास ले जाकर कर दी हत्या

7 of 7
डेमो पिक
​राजाभईया की पत्नी ममता से दीप का प्रेम प्रसंग था। इसी बात से नाराज राजाभइया व अन्य ने हत्या की साजिश रची। 12 जनवरी की रात को ममता ने फोन कर दीप को घर बुलाया था। इसके बाद से वहां पहले से मौजूद लोगों ने उसे दबोच लिया और खंडहर के पास ले जाकर हत्या कर दी। उसका मोबाइल अभी तक नहीं मिला है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें