फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Crime: प्रेम प्रसंग में हुई थी सिपाही देश दीपक की हत्या, 24 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

Sat, 04 Jun 2022 01:32 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

बिल्हौर थाने में तैनात सिपाही की बुधवार देर रात गर्दन रेत कर नृशंस हत्या कर दी गई। इस मामले का पुलिस ने 24घंटे के अंदर खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन
1 of 7
मृतक सिपाही - फोटो : अमर उजाला
कानपुर में बिल्हौर थाना पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सिपाही देश दीपक की हत्या का खुलासा कर दिया है। बिहार के सीवान गई पुलिस टीम ने एक महिला समेत दो को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि उसके फरार दो अन्य साथियों की तलाश में दबिश दे रही है। इसके अलावा जिस चापड़ से सिपाही का गला काटा गया। उसे भी पुलिस बरामद करने में लगी हुई है। शनिवार को पुलिस हत्या कांड का खुलासा करेगी। 

सिपाही देश दीपक थाने से कुछ दूरी पर किराए पर कमरा लेकर रहता था। उसकी बुधवार को कमरे में ही गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। शव गुरुवार सुबह बरामद किया गया। वारदात के खुलासे के लिए एडीजी ने पुलिस की छह टीमों को खुलासे के लिए लगाया गया था। मगर सीडीआर और सर्विलांस के जरिए पुलिस ने सीवान की एक लड़की के बारे में जानकारी जुटा ली थी, जो अपने परिजन के साथ बिल्हौर आई हुई थी। सर्विलांस और स्वाट की संयुक्त टीम को गुरुवार को ही बिहार के सीवान के लिए रवाना हो गई थी। जहां पर पुलिस ने लालसा सैनी उर्फ लाली और अभिषेक सैनी को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों से पूछताछ के आधार पर दो और लोगों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

2 of 7
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस और मृतक सिपाही - फोटो : अमर उजाला
फेसबुक पर हुई थी दोस्ती, कई बार बिल्हौर आई थी युवती
देश दीपक का फेसबुक के जरिए लालसा से दोस्ती हुई थी। उसके बाद से लालसा कई बार बिल्हौर आई थी। यहां वह देश दीपक के यहां ही आकर रुकती थी। हालांकि पुलिस इस बारे में भी जांच कर रही है कि तब साथ रहने वाला सिपाही देवी सिंह कहां जाता था। हालांकि इस संबंध में साथी सिपाही देवी सिंह से ने कुछ बोलने से इंकार कर दिया है। 
विज्ञापन

3 of 7
घटनास्थल के पास रेलवे लाइन पर साक्ष्य खोजने पहुंचे सीओ बिल्हौर - फोटो : अमर उजाला
सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ था अभिषेक 
पुलिस की दो टीमें ने घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालना शुरू किया। छानबीन के दौरान पुलिस को कमरे से आधा किमी दूर एक कैमरे में संदिग्ध का फुटेज मिला, जो  सिपाही देश दीपक की बाइक पर आते हुए दिखाई दे रहा था। पुलिस ने और जांच की, तो पता चला कि बुधवार को लाली और अभिषेक की लोकेशन मिली थी। पुलिस को यह भी पता चला कि उस दिन दोनों आरोपी देश दीपक के कमरे में मौजूद थे। तब अभिषेक को उसने खाना लेने के लिए भेजा था। खाना जिस होटल से लाने के लिए कहा गया था, वहां से न लाकर थोड़ी और दूर से लाया गया। खाना लाने के लिए अभिषेक ने देश दीपक की मोटरसाइकिल का इस्तेमाल किया था। वहीं फुटेज कैमरे में कैद हुई थी।

4 of 7
रेलवे लाइन पर साक्ष्य खोजते पुलिस कर्मी - फोटो : अमर उजाला
चापड़ की तलाश में रेलवे पटरी खंगाली
हत्यारों ने देश दीपक को मौत के घाट उतारने के लिए जिस चापड़ का इस्तेमाल किया था। उसे घर के पास ही फेंक गए थे। जानकारी के बाद पुलिस चापड़ की बरामदगी के लिए पुलिस क एक टीम रेलवे पटरी खंगाली। इसके साथ पुलिस की शुक्रवार को दोबारा देश दीपक के कमरे में पहुंची, जहां से कई चीजों को कब्जे में ले लिया। 
विज्ञापन

5 of 7
पुलिस हिरासत में लिए गए डॉक्टर का बंद क्लीनिक। - फोटो : अमर उजाला
प्रेम, धोखा और बदले की भावना में हुई हत्या
लालसा देश दीपक से शादी करना चाहती थी, लेकिन वह उसे शादी का झांसा देकर संबंध बनाता था। जब शादी की नौबत आई। तब देश दीपक ने कहीं और शादी कर ली। यही बात लालसा देश दीपक से खुन्नश रखने लगी। इसके बाद उसे सबक सिखाने के लिए बदला लेना चाहती थी। इसके लिए वह एक बार उसकी शादी के बाद भी बिल्हौर आई थी, मगर तब देश दीपक छुट्टी पर था।
विज्ञापन

6 of 7
देश दीपक की शादी का कार्ड - फोटो : अमर उजाला
परिवार बोला हत्यारों को कड़ी सजा मिले
सिपाही का शव गुरुवार देर रात अपने पैतृक गांव दयापुर फिरोजाबाद पहुंचा। पत्नी अंजली और परिवार की महिलाओं ने कहा कि सिपाही के हत्यारों को पुलिस खोजकर लाए। बेरहमी से हत्या की गई है उनको हर हाल में कड़ी सजा मिलनी चाहिए। शुक्रवार की सुबह गमगीन माहौल में सैकड़ों की संख्या में लोगों ने अंतिम संस्कार किया। सिपाही की पत्नी अंजली रोते हुए कह रही थी कि एक दिन पहले ही मिलकर गए थे। अगर ऐसा पता होता कि उनकी हत्या हो जाएगी, तो वह रोक लेती। उनको नहीं जाने देती।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंतिम सलामी देने के बाद शव को भेजा गया गांव
सिपाही के अंतिम संस्कार के दौरान पुलिस की टुकड़ी ने उसे अंतिम सलामी दी। कानपुर से ही पुलिस की गाड़ी साथ आई थी। सिपाही के साथियों की आंखों से भी आंसू निकल रहे थे। इस दौरान जिले की पुलिस के अधिकारी भी परिवार को सांत्वना देने पहुंचे।

घटना को लेकर कुछ महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं। जिनपर काम किया जा रहा है। पुलिस आरोपियों के करीब है। शनिवार तक मामले में बड़ा खुलासा हो सकता है। -तेज स्वरूप सिंह, एसपी कानपुर आउटर

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें