प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 14 दिसंबर को प्रस्तावित आगमन को देखते हुए शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तैयारियों का जायजा लेने शहर पहुंचे। सीएम ने गंगा की स्वच्छता व शहर की साफ सफाई को लेकर सख्त निर्देश दिए। गंगा में नाले का पानी गिरता हुआ देख वो अचानक भड़क उठे। कहा कि पीएम आ रहे हैं, ऐसे में नालों का एक बूंद भी पानी गंगा में नहीं गिरना चाहिए।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
गंगा में नाले का पानी गिरता देख भड़क उठे सीएम योगी
- फोटो : अमर उजाला
शहर में कहीं भी कूड़ा न दिखे। उन्होंने सीसामऊ नाले पर विशेष ध्यान देने को कहा है। चंद्रशेखर आजाद कृषि विश्वविद्यालय (सीएसए) परिसर में प्रधानमंत्री की बैठक प्रस्तावित है। इसके चलते सीएम सबसे पहले यहीं पहुंचे और तैयारियों को परखा। इसके बाद गंगा बैराज पहुंचकर अटल घाट का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
3 of 5
सीएम योगी ने पीएम मोदी के आने से पहले लिया व्यवस्थाओं का जायजा
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद नाव से गंगा और इसमें गिरने वाले नालों की स्थिति देखी। वापस सीएसए पहुंचकर अधिकारियों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की। कहा कि शहर में किसी भी सार्वजनिक स्थान पर कूड़ा न दिखे, इसके लिए नगर निगम को कार्ययोजना के साथ काम करने के निर्देश दिए।
4 of 5
बोट पर बैठ सीएम ने किया गंगा का निरीक्षण
- फोटो : अमर उजाला
बोले गंगा और शहर को स्वच्छ और प्रदूषण मुक्त करने के लिए जो कुछ भी किया जा सकता है, उसे अमल में लाएं। शहर की सभी सार्वजनिक दीवारों पर पेंटिंग कराने को कहा। जहां पेंटिंग संभव नहीं, वहां पुताई कराने के निर्देश दिए।
गंगा का निरीक्षण करते सीएम याेगी
- फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री ने केडीए, नगर निगम, जल निगम, नमामि गंगे, सिंचाई विभाग के अधिकारियों को चेताया कि शहर, गंगा और घाटों की सफाई में लापरवाही, नुकसानदेह साबित होगी। इस मौके पर मुख्य सचिव आरके तिवारी, प्रमुख सचिव नगर विकास मनोज सिंह, मंडलायुक्त सुधीर एम बोबडे, जिलाधिकारी विजय विश्वास पंत, नगर आयुक्त अक्षय त्रिपाठी, सीडीओ सुनील कुमार सहित तमाम अधिकारी मौजूद रहे।