फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम योगी बोले- कांग्रेस की अराजकता-भ्रष्टाचार से मोदी ने दिलवाई मुक्ति, अखिलेश-माया पर कसे तंज

Sat, 04 May 2019 02:27 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
1 of 5
सीएम योगी की रैली - फोटो : अमर उजाला
फतेहपुर और बांदा में हुई जनसभा के दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बाबा साहब आंबेडकर के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने वालों से बसपा ने गठबंधन कर लिया। कब से अखिलेश आंबेडकरवादी हो गए। आंबेडकर का सम्मान सीखना हो तो भाजपा से सीखो।

 
विज्ञापन

2 of 5
पीएम मोदी, राहुल गांधी, अखिलेश यादव, मायावती (फाइल फोटो)
भवन को नीलाम होने से बचाया। भव्य स्मारक बनाया। मायावती सत्ता के लिए सब भूल गई हैं। सीएम योगी ने कहा कि पूरे देश में एक ही आवाज, एक ही तमन्ना है, फिर एक बार मोदी सरकार, यही कहते हुए नारा भी लगवाया। आपकाे बताते चलें कि कुछ दिन पूर्व सीएम योगी पर बयानबाजी के लिए चुनाव आयोग ने 72 घंटे का बैन लगाया था।

 
विज्ञापन

3 of 5
मायावती, पीएम मोदी, अखिलेश यादव (फाइल फोटो)
सीएम ने कहा कि 2014 में पीएम मोदी को सत्ता सौंपते समय लोगों ने माना था कि अब मोदी के नेतृत्व में कांग्रेस की अराजकता से मुक्ति मिलेगी, भ्रष्टाचार से मुक्ति मिलेगी। हुआ भी ऐसा। इतने आवास, रसोई गैस, शौचालय दे देना सामान्य बात नहीं।

 

4 of 5
राहुल गांधी, पीएम मोदी (फाइल फोटो)
सैंतीस करोड़ लोगों के बैंक खाते खुलवाकर मोदी ने भ्रष्टाचार, दलाली को दूर कर दिया। कांग्रेस नेता राजीव गांधी कहा करते थे मैं सौ रुपये भेजता हूं तो जनता तक पंद्रह रुपये ही पहुंच पाता है। सोचिए बाकी के 85 रुपये कहां जाते थे, वह जाते थे कांग्रेस के दलालों, चाटुकारों के पास। मोदी ने यह खत्म कर दिया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पीएम मोदी जनसभा को संबोधित करते हुए (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
मोदी ने पैसा सीधे खाते में भेजना शुरू किया। कांग्रेस के कुशासन के लंबे कार्यकाल को एक तरफ रख लें और मोदी के पांच साल को एक तरफ। मोदी का पलड़ा भारी मिलेगा, कांग्रेस कहीं भी मुंह दिखाने लायक नहीं। चाहे मामला आवास देने का हो, रसोई गैस, शौचालय देने का या फिर देश की सुरक्षा का।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें