यूपी के कानपुर शहर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी की जनसभाओं के माध्यम से लोगों में हिंदुत्व को जगाने का प्रयास किया गया। पहले घाटमपुर फिर कानपुर के शास्त्रीनगर में आयोजित जनसभा में योगी ने लोगों से कहा कि अब खुलकर त्योहार मनाओ, होली दिवाली पर खुशियां फैलाओ। कोई रोकने वाला नहीं होगा।
विज्ञापन
2 of 5
कानपुर में सीएम योगी
- फोटो : अमर उजाला
क्योंकि मोदी सरकार ने गुंडों, लुटेरों और आतंकवाद को बढ़ावा देने वालों पर लगाम लगा दी है। जै श्रीराम और बजरंगबली बोले बिना योगी ने बड़ी ही साफगोई से लोगों को भगवा को लेकर साथ चलने की ओर इशारा किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अभी तक रही सपा और बसपा की सरकारों ने हिंदुओं के त्योहारों पर पाबंदी लगा दी थी।
विज्ञापन
3 of 5
कानपुर में सीएम योगी
- फोटो : अमर उजाला
लुटेरों और गुंडों के बल पर त्योहारों में विघभन डलवाए जाते थे। समाजवादी पार्टी ने कांवड़ यात्रा और विजयदशमी मनाने पर रोक लगा दी थी तो बसपा ने जन्माष्टी पर पाबंदी कर दी थी।
4 of 5
कानपुर में सीएम योगी
- फोटो : अमर उजाला
आतंकियों और गुंडों को तरजीह देने वाली इन पार्टियों ने लोगों की आस्था के साथ खिलवाड़ किया। दिनदहाड़े लोगों के पशुओं को उठा लिया जाता था। इसी वजह से अवैध बूचड़खानों को बंद करा दिया गया।
फिर से मोदी सरकार आने पर इन पार्टियों के बाकी बचे गुंडे भी सलाखों के पीछे जाएंगे। इस मौके पर सुरेश अवस्थी, अरविंद सिंह, दीपक तिवारी, अक्षय द्विवेदी, प्रभाकर राय, अनिल शर्मा सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।