फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयपुर हत्याकांड: हत्यारोपी के जीजा को क्लीन चिट, चुनौती बना मोबाइल बरामद करना

Tue, 14 Jan 2020 04:38 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 6
जयपुर हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
जयपुर में हुए दोहरे हत्याकांड में हत्यारोपी सौरभ के जीजा हरि को पुलिस ने क्लीन चिट दे दी है। पिछले तीन दिनों से पुलिस उससे पूछताछ कर रही थी लेकिन उसके खिलाफ कोई साक्ष्य नहीं मिले। वहीं श्वेता के परिजनों के दहेज उत्पीड़न का आरोप भी साबित नहीं हुए हैं। हालांकि फिर भी पुलिस कई अन्य तथ्य खंगाल रही है। अगर एक भी सुबूत मिलता है तो पुलिस धाराएं बढ़ाएगी।
 
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
जयपुर हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
उधर हत्यारोपियों की रिमांड दो दिन बढ़ गई है। जयपुर के प्रताप नगर स्थित यूनिक टॉवर अपार्टमेंट में कानपुर की श्वेता तिवारी(32) व उनके मासूम 21 महीने के बेटे श्रीयम की पिछले मंगलवार को हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने श्वेता के पति इंडियन ऑयल के अधिकारी रोहित तिवारी और उसके दोस्त आगरा निवासी सौरभ चौधरी को गिरफ्तार किया था।

 
विज्ञापन

3 of 6
जयपुर हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
डीसीपी पूर्वी डॉ. राहुल जैन ने बताया कि सौरभ के जीजा हरि सिंह के जरिये ही रोहित का उससे परिचय हुआ था। इसलिए उससे पूछताछ की जा रही थी। आशंका थी कि वह भी इसमें कहीं न कहीं शामिल होगा। मगर उसके खिलाफ कोई सुबूत नहीं मिले। इसलिए उसको क्लीन चिट दी गई है।

4 of 6
जयपुर हत्याकांड - फोटो : सोशल मीडिया
इसके अलावा श्वेता के भाई शुभम ने तहरीर दी थी कि रोहित व उसके ससुराल वाले दहेज के लिए प्रताड़ित करते हैं। डीसीपी के मुताबिक अभी तक की जांच में इन आरोप के संबंध में साक्ष्य नहीं मिले हैं। रोहित पत्नी श्वेता व बेटे के साथ जयपुर में रहता था जबकि ससुराल वाले दिल्ली में रहते हैं।
 
विज्ञापन

5 of 6
श्रीयम की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
मोबाइल बरामद करना चुनौती
पुलिस ने 1 जनवरी को खुलासा कर आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद दो तीन दिन की रिमांड ली थी। जयपुर के डीसीपी पूर्वी डॉ. राहुल जैन ने बताया कि रिमांड के दौरान श्वेता का सिम बरामद कर लिया गया है, लेकिन अभी तक उनका मोबाइल नहीं मिला है। ऐसे में तीन दिन की रिमांड खत्म होने के बाद पुलिस ने सोमवार को दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर पांच दिन की रिमांड और मांगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
जयपुर हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
पुलिस का कहना था कि पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि पांच जनवरी को दोनों ने मिलकर हत्याकांड की साजिश रची थी। ऐसे में जहां(जयपुर एयरपोर्ट के पास स्थित होटल) साजिश रची गई, वहां पर आरोपियों को ले जाना है। इस पर आरोपियों के वकील दीपक चौहान ने कहा कि पुलिस केवल प्रताड़ित करने के उद्देश्य से रिमांड मांग रही है। हालांकि, न्यायालय ने दोनों आरोपियों की रिमांड दो दिन बढ़ा दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें