फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CM Yogi In Kanpur: सीएम बोले- सपा की टोपी लाल, लेकिन कारनामे काले, ये आरोप भी लगाया

Thu, 29 Aug 2024 10:56 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
जनसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर जमकर प्रहार किया। उन्होंने कहा कि सपा के कारनामों से हर कोई परिचित है। समाजवादी पार्टी की टोपी लाल, लेकिन उसके कारनामे काले हैं। गुंडागर्दी, अराजकता, बेटी-व्यापारी की सुरक्षा पर खतरा पैदा करना इनकी पहचान है। कन्नौज, अयोध्या में बेटियों की इज्जत से खिलवाड़ करने वालों का सपा साथ दे रही है। इन्हीं के कारनामों की वजह से सीसामऊ की जनता को उपचुनाव का बोझ उठाना पड़ रहा है।

सीएम ने कहा कि सपा वाले गरीबों की संपत्ति पर कब्जा करते हैं और दंगे भड़काते हैं। यहां उस दिन भी दंगे भड़काने की साजिश हो रही थी, जब इसी माटी के सपूत राष्ट्रपति कोविंद कानपुर आए थे। तब सीसामऊ का सपा विधायक कानपुर को दंगे की आग में झोंकने की साजिश कर रहा था। अब वह अपने कृत्यों की सजा भुगत रहा है। जनता-जनार्दन ने जनादेश तो पांच वर्ष के लिए दिया, लेकिन अब उपचुनाव झेलना पड़ रहा है।
विज्ञापन

2 of 5
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
अयोध्या, कन्नौज, लखनऊ जैसी घटनाएं ही सपा की पहचान
सीएम योगी ने कहा कि अयोध्या में सपा नेता निषाद बेटी की इज्जत से खिलवाड़ करता है, लेकिन सपा मुखिया इसके खिलाफ कार्रवाई के बजाय उसका समर्थन कर रहे थे। लखनऊ में एक बेटी पिता के साथ बाइक से जा रही थी, लेकिन बरसात में पानी भरने पर सपा के गुंडे बेटी को गिराने का काम करने लगे। तब इनके एक नेता ने सदन में कहा था कि सद्भावना ट्रेन चलनी चाहिए, मैंने कहा कि माफिया-गुंडों के लिए सद्भावना नहीं, बुलेट ट्रेन चलेगी। सपा का तीसरा मॉडल कन्नौज में दिखा। यह आरोपी भी सपा से जुड़ा है।नवाब ब्रांड ही इनकी असली पहचान है। इनके पन्नों को उलटेंगे तो काले कारनामों से इनका इतिहास भरा है।

ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस देगा विकास को रफ्तार
सीएम योगी ने कहा कि भाजपा सरकार ने प्रदेश में नए उद्यम लगाकर रोजगार सृजन को बढ़ाया है। लखनऊ-कानपुर के मध्य ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस विकास की रफ्तार को तेज करने जा रहा है। गंगा एक्सप्रेसवे मेरठ को कानपुर व लखनऊ के बीच से होते हुए प्रयागराज को जोड़ेगा। डिफेंस मैन्युफेक्चरिंग कॉरिडोर विकास का आधार बनने जा रहा है।
 
विज्ञापन

3 of 5
कानपुर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
बिना घूस दिए साढ़े छह लाख नौजवानों ने पाई सरकारी नौकरी
सीएम ने कहा कि बिना सिफारिश और घूस दिए साढ़े सात वर्ष में साढ़े छह लाख नौजवानों ने सरकारी नौकरी प्राप्त की। युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों को सरकार सीधे जेल में डालती है। उनके बाप-दादा, पुरखों की जमीन जब्त करके गरीबों में बंटवा रहे हैं। नौजवानों के हाथ को काम चाहिए।

 

4 of 5
कानपुर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
सीएम ने विधानसभा अध्यक्ष के कामों की तारीफ की
सीएम ने कहा कि कानपुर की माटी के लाल सतीश महाना विधानसभा अध्यक्ष हैं। 2017 से 2022 तक औद्योगिक विकास मंत्री के रूप में उन्होंने शानदार काम किया। पीएम मोदी के विजन के अनुसार उन्होंने कानपुर को डिफेंस मैन्युफैक्चिरिंग के नोड के रूप में विकसित करने के कार्यक्रम को बढ़ाने में योगदान दिया। नवंबर 2017 में कहा कि औद्योगिक निवेश होना चाहिए। उस समय 20 हजार करोड़ का लक्ष्य था, लेकिन कानून व्यवस्था की सुदृढ़ स्थिति की बदौलत इस बार यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में 40 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कानपुर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
पहले कानपुर को मानते थे गंगा की गंदगी का दोषी, अब गंगा अविरल
सीएम योगी ने कहा कि कानपुर जाम की समस्या से मुक्ति की तरफ बढ़ रहा है। कानपुर मेट्रो सिटी बन चुका है। पहले सीसामऊ में सीवर का नाला गंगा में उड़ेला जाता था। सीसामऊ हो या जाजमऊ, गंगा की अविरलता का आधार कानपुर बन रहा है। ये कभी गंगा की गंदगी का दोषी माना जाता था। सीएम ने कहा कि कानपुर के विकास के लिए सरकार के सबसे वरिष्ठ मंत्री को लगाया है।

यह प्रमुख लोग रहे मौजूद
कार्यक्रम में प्रदेश सरकार के मंत्री सुरेश खन्ना, राकेश सचान, नितिन अग्रवाल, अजीत सिंह पाल, प्रतिभा शुक्ला, सांसद रमेश अवस्थी, देवेंद्र सिंह भोले, महापौर प्रमिला पांडेय, जिला पंचायत अध्यक्ष स्वप्निल वरुण, विधायक सुरेंद्र मैथानी, महेश त्रिवेदी, नीलिमा कटियार, अभिजीत सिंह सांगा, सरोज कुरील, राहुल बच्चा सोनकर, विधान परिषद सदस्य सलिल विश्नोई, अरुण पाठक, मानवेंद्र सिंह चौहान, अविनाश सिंह चौहान, भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल, जिलाध्यक्ष दीपू पांडेय, शिवराम सिंह, दिनेश कुशवाहा आदि।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें