फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मांतरण प्रकरण : मोहम्मद उमर के बारे में चौंकाने वाला खुलासा, धर्म परिवर्तन के लिए देता था लालच

Fri, 25 Jun 2021 01:01 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर

सार

शिक्षिका ने आरोप लगाया था कि स्कूल में हिंदू बच्चों को अरबी और उर्दू पढ़ाने का दबाव बनाया जाता था। जब उसने मना किया तो उसे नौकरी से निकाल दिया गया।
विज्ञापन
1 of 7
मोहम्मद उमर गौतम - फोटो : अमर उजाला
फतेहपुर में धर्मांतरण के मामले में आरोपी उमर गौतम शहर के जिस इंग्लिश मीडियम स्कूल में आता जाता था, वहां की एक शिक्षिका ने गहरी साजिश की आशंका तीन महीने पहले ही जताई थी। शिक्षिका ने आरोप लगाया था कि स्कूल में हिंदू बच्चों को अरबी और उर्दू पढ़ाने का दबाव बनाया जाता था। जब उसने मना किया तो उसे नौकरी से निकाल दिया गया। स्कूल के प्रबंधक और उसके बेटे के खिलाफ 20 मार्च 2021 को उसने मुकदमा भी दर्ज कराया था जिसमें पुलिस ने चार्जशीट लगाई है। शिक्षिका कल्पना सिंह ने बताया कि 2020 में 20 से 25 मौलानाओं के साथ उमर गौतम स्कूल आया था। वह पहले भी आता-जाता रहा है। स्कूल में उमर और मौलाना मुस्लिम धर्म के प्रति लुभाने वाले भाषण देते थे। मौलाना धर्म परिवर्तन करने पर गरीबी दूर करने का प्रलोभन देते थे। शिक्षिका का आरोप है कि हिंदू बच्चों को उर्दू व अरबी पढ़ाए जाने का उसने विरोध किया था।

 
विज्ञापन

2 of 7
एटीएस की गिरफ्त में उमर गौतम - फोटो : amar ujala
तभी स्कूल प्रबंधतंत्र ने स्कूल से निकाल दिया था। शिक्षिका ने स्कूल के प्रबंधक व उसके बेटे के खिलाफ 20 मार्च 2021 में सदर कोतवाली में दर्ज कराया था। कोतवाल सत्येंद्र सिंह ने बताया मामले में चार्जशीट लग चुकी है। स्कूल प्रबंधन की पड़ताल की जा रही है। मोहम्मद उमर के भी यहां आने की जानकारी हुई है। इसी स्कूल में उसके फंडिंग की भी बात पता चली है। इन सब बिंदुओं पर पड़ताल चल रही है। 

 
विज्ञापन

3 of 7
मुफ्ती जहांगीर आलम और उमर गौतम - फोटो : सोशल मीडिया
पैसों के लिए श्याम ने पिता की रिवाल्वर बेच दी थी 
श्याम प्रताप ने बचपन में अपने पिता का रिवाल्वर चोरी करके एक व्यक्ति को दे दिया था। इसके एवज में श्याम ने पैसा लिया था। परिजनों को दो महीने बाद जानकारी हुई थी। जिसके बाद श्याम की घर में पिटाई हुई थी। श्याम बचपन से पढ़ाई में अच्छा था। पढ़ाई के दौरान एक किस्सा भी लोगों ने बताया। ग्रामीण बताते हैं कि बचपन में श्याम के पिता धनराज सहायक विकास अधिकारी थे।

 

4 of 7
जांच करती पुलिस - फोटो : amar ujala
जिनकी लाइसेंसी रिवाल्वर थी। एक बार श्याम को पैसे की जरूरत हुई तो उसने अपने पिता की रिवाल्वर एक रिश्तेदार के यहां पैसे लेकर चुपचाप बेच दी। करीब तीन माह तक इसकी भनक किसी को नहीं लगी। परिजनों को जब जानकारी हुई तो हंगामा खड़ा हो गया। श्याम को बुलाकर जानकारी ली गई। कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने बताया कि रिवाल्वर बेच दी है। जिस व्यक्ति ने रिवाल्वर खरीदी थी वह रिश्तेदार निकला। काफी मशक्कत के बाद रिवाल्वर वापस मिली। इसके लिए पिता धनराज ने श्याम को पीटा भी था।

 
विज्ञापन

5 of 7
धर्मांतरण का मामला: आदित्य उर्फ अब्दुल से बात करती साइन लैंग्वेज एक्सपर्ट - फोटो : amar ujala
अफसरों ने खंगाली खसरा-खतौनी 
धर्मांतरण के मास्टर माइंड उमर की संपत्तियों का पता लगाने के लिए राजस्व टीम ने उमर और उसके परिजनों की संपत्तियों से जुड़ी खसरा-खतौनी खंगालनी शुरू कर दी है। सदर तहसीलदार विदुषी सिंह ने बताया कि गांव में राजस्व टीम को भेजा गया था। जहां पर श्याम की हिस्से की जमीन करीब 12 बीघे है। अभी अन्य जमीनों की जांच चल रही है। फिलहाल गांव में जमीन अभी श्याम के नाम से दर्ज है। 

 
विज्ञापन

6 of 7
आदित्य गुप्ता - फोटो : अमर उजाला
पूरे परिवार ने किया धर्म परिवर्तन
विकास खंड के छीतमपुर गांव में रहने वाले एक परिवार ने धर्मांतरण कर लिया है। ईसाई मिशनरी ने इस गांव में पहले गरीबों को गोद लिया था। बाद में पूरा परिवार ईसाई बन गया। घर में एक लड़की नर्स बन गई। जो इस समय शहर के एक मिशनरी अस्पताल में काम कर रही है। इसके भाई को मिशनरी के लोगों ने एक नौकरी लगवा दी थी। इस बात की चर्चा लोगों में है कि धर्म परिवर्तन को हिंदू संगठनों को आगे आने की जरूरत है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
धर्मांतरण का मामला - फोटो : amar ujala
जब साध्वी ने गंगाजल से नहलाया था
क्षेत्र में लंबे समय से धर्म परिवर्तन का खेल चल रहा है। विकास खंड के टीसी गांव में एक व्यक्ति ने धर्म बदल लिया था। बाद में यह व्यक्ति लोगों को धर्म बदलने के लिए 20 हजार रुपये देने का लालच देता था। जानकारी होने पर साध्वी निरंजन ज्योति गांव पहुंची थी। वहां धर्म परिवर्तन करने वाले व्यक्ति के ऊपर गंगाजल डाला और उसे पुन: धर्म में वापसी कराई।

गांव में स्थित एकदम सामान्य है। कुछ मदरसों के बारे में जानकारी मिल रही है। जहां मो. उमर का आना जाना था। वहां हो रही फंडिंग की जांच कराई जाएगी। 
अनिल कुमार, सीओ थरियांव

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें