फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों के यौन उत्पीड़न की जांच कर रही सीबीआई टीम ने साक्ष्य और सामान खूब जुटाए, अब चार्जशीट की तैयारी

Thu, 03 Dec 2020 03:24 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
1 of 6
आरोपी जेई के साथ सीबीआई की टीम - फोटो : amar ujala
पचास बच्चों के यौन उत्पीड़न के आरोपी जूनियर इंजीनियर (निलंबित) रामभवन से जुटाए सबूतों और बरामद वस्तुओं से सीबीआई की विशेष क्राइम ब्रांच काफी खुश है। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि मंगलवार (पहली दिसंबर) को यहां अदालत में सीबीआई के उपाधीक्षक ने कहा कि हमें जो साक्ष्य चाहिए थे, वह मिल गए हैं। हमारी मेहनत सफल हो गई।

 
विज्ञापन

2 of 6
सीबीआई की टीम ने जेई से ही खुलवाया था घर का ताला - फोटो : amar ujala
सीबीआई की अर्जी पर अदालत ने आरोपी की न्यायिक हिरासत 14 दिसंबर तक बढ़ा दी है। सीबीआई अब चार्जशीट बनाने में जुटेगी। 50 बच्चों का यौन उत्पीड़न कर उनकी वीडियो और फोटो हाईटेक इलेक्ट्रानिक उपकरणों से देश और विदेश में बेचने के आरोप में सीबीआई ने नवंबर माह की शुरुआत में ही चित्रकूट (कर्वी) सिंचाई विभाग में तैनात अवर अभियंता रामभवन को हिरासत में ले लिया था।

 
विज्ञापन

3 of 6
आरोपी जेई - फोटो : amar ujala
16 नवंबर को उसकी अधिकृत गिरफ्तारी के बाद कोर्ट से रिमांड पर ले लिया। पहले चरण में एक दिन और दूसरे चरण में चार दिन के रिमांड पर जेई के कब्जे से काफी तादाद में इलेक्ट्रानिक उपकरण मोबाइल फोन, लैपटॉप, सेक्स ट्वायज, मेमोरी कार्ड, पेन ड्राइव, डिजिटल वीडियो, रिकार्डिंग कैमरा और तीन लाख 27 हजार 650 रुपये बरामद किए। उत्पीड़न के शिकार बच्चों का सामना कराकर पूछताछ की।

 

4 of 6
बच्चों को सामने बैठाकर जेई से हुई थी पूछताछ - फोटो : amar ujala
पड़ोसियों और पत्नी आदि से जानकारियां जुटाईं। ढेर सारे साक्ष्य जुटाने के बाद सीबीआई की दिल्ली टीम ने आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया। उसके विरुद्ध आईटी एक्ट की धारा 67 बी, पॉक्सो एक्ट की धारा 14 और आईपीसी की धारा 377 में केस दर्ज किया है। यहां पॉक्सो एक्ट के विशेष न्यायाधीश मो. रिजवान अहमद के समक्ष अर्जी पेशकर आरोपी की न्यायिक हिरासत बढ़ाने का अनुरोध किया।

 
विज्ञापन

5 of 6
आरोपी निलंबित जेई रामभवन - फोटो : अमर उजाला
न्यायाधीश ने मंगलवार (पहली दिसंबर) को यह अर्जी स्वीकार करते हुए न्यायिक हिरासत 14 दिसंबर तक बढ़ा दी।  करीब एक पखवारे तक की जांच पड़ताल में सीबीआई ने ढेर सारे पन्नों वाली केस डायरी भी तैयार की है। सीबीआई का कहना है कि जो साक्ष्य हमें चाहिए थे, वह हासिल हो गए हैं। हमारी मेहनत सफल हो गई है। सीबीआई अब दिल्ली स्थित अपने उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट पेश करेगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
यौन उत्पीड़न के आरोपी जेई को पकड़ने का मामला - फोटो : अमर उजाला
वहां से मिले दिशा-निर्देशों के आधार पर अगली तैयारी करेगी। सीबीआई टीम के कुछ सदस्य दिल्ली रवाना हो गए हैं। उधर, सीबीआई के साथ अदालत में अभियोजन की पैरवी कर रहे एडीजीसी मनोज दीक्षित ने कहा कि आगे भी अदालत में पूरी तैयारी के साथ पैरवी की जाएगी। उधर, आरोपी के अधिवक्ता देवदत्त तिवारी ने कहा कि सीबीआई द्वारा अदालत में दाखिल किए गए आरोप/अभिलेख हासिल कर उनका जवाब दाखिल किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें