फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन में 1.40 करोड़ के नोटों से भरा बैग मिलने का मामला, आयकर विभाग की टीम करेगी जांच, शक के घेरे में हैं ये कर्मचारी

Sun, 21 Mar 2021 09:27 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
ट्रेन की पेंट्रीकार में नोटों से भरा बैग मिलने का मामला - फोटो : अमर उजाला
स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस की पैंट्री कार में 1.40 करोड़ रुपयों से भरा नोट नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर रखवाने और कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर उतारने में शामिल रहे 11 कर्मचारियों का ब्यौरा 22 मार्च तक आयकर विभाग को सौंप दिया जाएगा।
विज्ञापन

2 of 5
जीआरपी के पास ट्रेन की पेंट्रीकार में मिला नोटों से भरा बैग - फोटो : अमर उजाला
ये सभी रेलवे कर्मचारी शक के घेरे में हैं। इंटरकॉम पर आई कॉल के हिसाब से काम कर रहे थे। जीआरपी ने सभी से पूछताछ कर ब्यौरा तैयार कर लिया है। अब आयकर विभाग की टीम इस संबंध में जांच करेगी। जांच में आयकर, जीआरपी सेंट्रल और आरपीएफ दिल्ली शामिल है।
विज्ञापन

3 of 5
जीआरपी के पास ट्रेन की पेंट्रीकार में मिला नोटों से भरा बैग - फोटो : amar ujala
जीआरपी कानपुर की विवेचना अंतिम चरण में है। जीआरपी ने जिन 11 कर्मचारियों से पूछताछ की थी, उनमें पैंट्री कार मैनेजर से लेकर कानपुर के डिप्टी एसएस ऑफिस में कार्यरत कर्मचारी तक शामिल हैं।

 

4 of 5
इसी बैग में मिले रुपये - फोटो : अमर उजाला
प्रयागराज के एसपी जीआरपी प्रभारी ब्रजेश सिंह ने बताया कि आयकर की पूछताछ में जो तथ्य सामने आएंगे, उसी आधार पर जीआरपी आगे की जांच कर कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कानपुर सेंट्रल - फोटो : अमर उजाला
बताते चलें कि कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर 16 फरवरी की रात स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एक्सप्रेस की पेंट्रीकार में 1.40 करोड़ रुपयों से भरा बैग मिला था।

जांच सही दिशा में चल रही है। हालांकि जब तक बैग रखने वाला पकड़ में नहीं आ जाता, तब तक कुछ भी कहना ठीक नहीं है। - राममोहन राय, प्रभारी निरीक्षक, कानपुर सेंट्रल

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें