फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक को जिंदा जलाने का मामला: अमित हत्याकांड की गुत्थी उलझी, विसरा रखा गया सुरक्षित, एसआईटी को जांच

Tue, 20 Sep 2022 08:22 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
युवक को जिंदा जलाने का मामला - फोटो : अमर उजाला
कानपुर में जेल से जमानत पर छूटे एक युवक का अधजला शव शनिवार को सचेंडी क्षेत्र की झाड़ियों में पड़ा हुआ मिला था। जमानत पर छूटे अमित कुमार की हत्या का मामला पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद उलझ गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। विसरा सुरक्षित किया गया है। ऐसे में सवाल है कि आखिर अमित की मौत कैसे हुई।

शरीर पर न कोई चोट के निशान मिले हैं और न जलने से मौत की पुष्टि हुई। केस को सुलझाने के लिए ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर ने एसआईटी गठित की है। जिससे विवेचना बेहतर तरीके से हो और एक-एक तथ्य सामने आए। उधर जब शव घर पहुंचा तो अमित के परिजनों ने करीब आधे घंटे तक सड़क जामकर प्रदर्शन किया।

चकेरी के गिरजा नगर निवासी ज्योति मिश्रा का अधजला शव 26 अक्तूबर 2021 को भाभा नगर में रेलवे ट्रैक किनारे पड़ा मिला था। पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर उसके परिचित शिवकटरा निवासी अमित कुमार व उसकी महिला मित्र विमल को जेल भेजा था।
विज्ञापन

2 of 5
युवक को जिंदा जलाने का मामला - फोटो : अमर उजाला
विवेचना के बाद पुलिस ने हत्या के बजाय आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा में चार्जशीट लगाई थी। 27 जून को विमल को जमानत मिल गई थी और तीन सितंबर को अमित भी जमानत पर रिहा हो गया था। शनिवार को वह लापता हो गया था। रविवार सुबह सचेंडी में उसका अधजला शव मिला था।
विज्ञापन

3 of 5
युवक को जिंदा जलाने का मामला - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने पैनल से सोमवार को अमित का पोस्टमार्टम कराया। जिसमें मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी। ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर आनंद प्रकाश तिवारी ने बताया कि घटना का कनेक्शन पुरानी वारदात से हो रहा है। गहनता से जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया है। 

 

4 of 5
युवक को जिंदा जलाने का मामला - फोटो : अमर उजाला
कहीं ऐसा तो नहीं हुआ...
पुलिस की एक थ्योरी यह भी है कि अमित को पहले कोई जहरीला पदार्थ खिलाया गया हो। जब उसकी मौत हो गई हो तब उसको वहां फेंककर जला दिया गया हो। क्योंकि जहरीले पदार्थ से जब किसी की मौत होती है तो वह पोस्टमार्टम में स्पष्ट नहीं होता है। लैब में विसरा जांच से पता चलता है। इसमें इसी बात की आशंका है। पुलिस को पूरा यकीन है कि अमित की हत्या ही की गई है। उसी बिंदु पर जांच चल रही है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
युवक को जिंदा जलाने का मामला - फोटो : अमर उजाला
गिरफ्तारी की मांग को लेकर किया प्रदर्शन
पोस्टमार्टम के बाद सोमवार शाम करीब साढ़े चार बजे अमित का शव शिवकटरा स्थित घर पहुंचा। यहां पर पहले से ही भारी पुलिस बल था। परिजन शव सड़क पर रखकर प्रदर्शन करने का प्रयास करने लगे। पुलिस ने शव रखने नहीं दिया। आननफानन शव दूसरे वाहन में रखकर घाट पर भेज दिया। जिसके बाद महिलाएं सड़क जामकर हंगामा करने लगीं। उनका कहना था कि ज्योति के परिजनों ने धमकी देकर वारदात को अंजाम दिया है। उनकी तत्काल गिरफ्तारी की जाएगी। पुलिस अफसरों ने समझाबुझाकर उनको शांत कराया। कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें