मां पीतांबरा के दर्शन को जाते समय झांसी में कार पलट गई। हादसे में कानपुर के दंपती की मौत हो गई। जाजमऊ स्थित घर पर नौबस्ता निवासी कारोबारी की बहन सुमन तिवारी ने बिलखते हुए कहा कि रास्ते में भाई ने मां से फोन पर जल्दी घर आने की बात कही थी।
विज्ञापन
1 of 7
हादसे में कानपुर के दंपती की मौत
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
घर से सभी हंसी-खुशी मां पीतांबरा के दर्शन के लिए निकले थे। अक्सर ही पूरा परिवार वहां जाता था। रास्ते में भाई ने मां से फोन पर जल्दी घर आने की बात कही थी, लेकिन किसी को पता नहीं था कि भइया और भाभी हमेशा के लिए छोड़कर चले जाएंगे। यह बात कहते हुए बहन सुमन तिवारी बिलख पड़ीं। वह जाजमऊ स्थित घर में दो छोटे बच्चों के साथ थीं। उनके आंसू रुकने का नाम नहीं ले रहे थे। बताया कि हादसे में शिव गिरजेश और अनुपमा की मौत हो गई। घायल शव, शिवान्या और अनुराग का काकादेव के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
सुमन ने बताया कि भाई ने दोपहर साढ़े तीन बजे आखिरी बार मां जनकदुलारी को कॉल की थी। पिता शिव गिरी ने भी बातचीत हुई थी। इस दौरान बच्चे भी खुश थे, लेकिन हादसे ने पलभर के लिए पूरी दुनिया उजाड़ दी।
विज्ञापन
2 of 7
हादसे में घायल बच्ची
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बड़े भाई की मौत से छोटा भाई बेहाल
शिव गिरजेश की मौत से छोटा भाई शिव ब्रजेश बदहवास है। उन्होंने बताया कि दोनों भाई परिवार समेत ताड़बगिया में रहते थे। शिव ब्रजेश की पत्नी काजोल और उनकी मासूम बेटी शिवि भी बड़े पापा की फोटो देखकर बिलख रही थी।
विज्ञापन
3 of 7
हादसे में कानपुर के दंपती की मौत
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हादसे में पति-पत्नी की दर्दनाक मौत
झांसी-कानपुर हाईवे पर पूंछ के ढेरी पुलिया के पास हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल कानपुर निवासी कारोबारी ने भी दम तोड़ दिया। उसकी पत्नी की घटना स्थल पर मौत हो गई थी। हादसे में दंपती के दो बच्चों समेत चालक घायल है। तीनों को उपचार के लिए कानपुर भेजा गया है। हादसे के बाद से कारोबारी के परिवार में चीख-पुकार मची हुई है।
4 of 7
हादसे में घायल बच्चा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पत्नी, दो बच्चों और ड्राइवर संग जा रहे थे गिरजेश
कानपुर नगर के जाजमऊ थानाक्षेत्र के ताड़ बगिया निवासी शिव गिरजेश शुक्ला (38) पुत्र गिरीश कोल्ड ड्रिक की एजेंसी चलाते थे। परिजनों ने बताया शनिवार दोपहर कार से वह दतिया पीतांबरा पीठ के दर्शन के लिए पत्नी अन्नू (35), बेटा केशव (3), बेटी शिवन्या (13) एवं चालक अनुराग के साथ निकले थे।
विज्ञापन
5 of 7
सड़क हादसे में पति-पत्नी की मौत
- फोटो : अमर उजाला
कार के उड़ गए परखच्चे
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है उनकी कार कानपुर-झांसी हाइवे से होते हुए जैसे ही ढेरी पुलिया पहुंची, उनकी कार ने आगे चल रहे ट्रक को ओवर टेक करने की कोशिश की। तभी ट्रक चालक ने अचानक ट्रक को दाएं मोड़ दिया। तेज रफ्तार ट्रक उनकी कार से टकरा गया। टक्कर लगने से कार के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए। कार सड़क किनारे पलट गई।
विज्ञापन
6 of 7
सड़क दुर्घटना
- फोटो : अमर उजाला
बदहवास हो उठे परिवार के लोग
हादसे की सूचना पर पूंछ पुलिस भी पहुंच गई। आस-पास के लोगों की मदद से किसी तरह घायलों को बाहर निकाला गया। अगली सीट पर बैठे होने से अन्नू एवं गिरजेश गंभीर रूप से घायल हो गए। चालक अनुराग दोनों बच्चों के साथ पिछली सीट पर था। अत्याधिक चोट लगने से अन्नू की घटना स्थल पर मौत हो गई जबकि अन्य चारों घायलों को मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया। देर-रात गिरजेश ने भी दम तोड़ दिया। हादसे की खबर लगते ही परिवार के लोग बदहवास हो उठे। रात में सभी झांसी पहुंच गए। सीओ (मोंठ) देवेंद्र मिश्रा के मुताबिक आरोपी चालक की तलाश की जा रही है। परिजनों से तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
मां-बाप के बारे में पूछ-पूछकर बिखलते रहे बच्चे
पिछली सीट में होने से केशव एवं शिवन्या की जान बच गई हालांकि वह दोनों भी चोटिल हुए। हादसे के कुछ देर बाद ही उनको होश आ गया। तब तक उनको मेडिकल कॉलेज लाया गया। परिवार के लोग भी कानपुर से झांसी पहुंच गए। होश में आते ही दोनों बच्चे अपने मां-बाप के बारे में पूछते हुए बिलखने लगी। बेटा केशव अपनी मां को ही पुकार रहा था। बच्चों का हाल देखकर उनके परिजनों के आंसू थम नहीं रहे थे।