कानपुर देहात में प्रेमी ने पुलिस के सामने प्रेमिका पर बांके से हमला किया और फिर खुद को तमंचे से गोली मार ली। नाबालिग प्रेमिका पर साथ चलने का दबाव बना रहा था। मना करने पर आत्महत्या की धमकी दी थी।
विज्ञापन
1 of 7
प्रेमी ने पुलिस के सामने प्रेमिका पर बांके से हमला किया और फिर खुद को तमंचे से गोली मार ली
- फोटो : संवाद
कानपुर देहात के रनियां थाना इलाके में ननिहाल में रह रही नाबालिग प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी ने शनिवार की सुबह जमकर हंगामा किया। वह प्रेमिका को अपने साथ ले जाने की जिद कर रहा था। प्रेमिका के मना करने पर आत्महत्या की धमकी दे रहा था। इस पर प्रेमिका के पिता ने पुलिस बुला ली। पुलिस के पहुंचने पर उसने प्रेमिका की गर्दन पर बांके से वार कर दिया। पुलिस उसे पकड़ने लिए दौड़ी तो अपनी कनपटी पर तमंचा सटाकर गोली मार ली। इससे उसकी मौत हो गई। प्रेमिका को सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
2 of 7
मृतक युवक का फाइल फोटो
- फोटो : संवाद
डेरापुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 17 वर्षीय किशोरी परिजन के साथ रनियां के एक वार्ड में रहने वाले अपने नाना के घर पर आठ माह से रह रही है। शनिवार सुबह करीब 9:10 बजे उससे मिलने के लिए कन्नौज के गुरसहायगंज थाने के भवानीपुर निवासी कुंदन गोस्वामी (25) पुत्र मनीराम आया। कुंदन घर के बाहर रखी कुर्सी पर बैठकर हंगामा करने लगा। इस पर प्रेमिका के पिता ने डायल-112 पर फोन कर दिया।
विज्ञापन
3 of 7
युवक का बैग
- फोटो : संवाद
मौके पर पुलिस को आता देख कुंदन ने पास खड़ी प्रेमिका की गर्दन पर बांका से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस व परिवार के लोगों ने जब आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया तो उसने घटना स्थल से 10 कदम की दूरी पर तमंचे से सिर की बाईं ओर गोली मार ली। सारा घटनाक्रम पुलिस के सामने होने से मोहल्ले में दहशत का माहौल हो गया और अफरातफरी मच गई।
4 of 7
जांच करती पुलिस
- फोटो : संवाद
घटना की जानकारी पर एसपी अरविंद मिश्र, सीओ सदर संजय वर्मा, रनियां थानाध्यक्ष संजय गुप्ता, शिवली थानाध्यक्ष मुकेश सोलंकी पुलिस बल के साथ पहुंचे। पुलिस को प्रेमी का शव नाली में पड़ा मिला। पुलिस ने मौके से तमंचा, बांका व मृतक के लोअर की जेब से दो कारतूस बरामद किए। पुलिस ने घायल प्रेमिका को सीएचसी अकबरपुर में भर्ती करवाया। डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेडिकल कॉलेज अकबरपुर रेफर कर दिया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
5 of 7
युवक के गमगीन परिजन
- फोटो : संवाद
एक हाथ में तमंचा, दूसरे में बांका लेकर पहुंचा था कुंदन
कुंदन प्रेमिका के घर फिल्मी स्टाइल में एक हाथ में तमंचा और दूसरे में बांका लेकर पहुंचा था। अपने साथ कपड़ों का बैग लेकर भी आया था। जब उसने किशोरी पर वार किया और खुद को गोली मार ली तो लोग दहशत में आ गए। काफी देर तक लोग कुछ समझ नहीं पाए। उसे नाली में औंधे मुंह पड़ा देख लोग इधर-उधर हो गए। जब पुलिस के उच्चाधिकारी आए तो लोगों ने पूरी घटना पुलिस को बताई।
विज्ञापन
6 of 7
जांच करती पुलिस
- फोटो : संवाद
दो साल पहले हुई थी दोनों की मुलाकात
कुंदन भजन संध्या कार्यक्रमों में गाना गाता था। करीब दो साल पहले वह रनियां के एक कार्यक्रम में आया था। यहीं पर उसकी मुलाकात किशोरी से हुई थी। इसके बाद से वह किशोरी के संपर्क में आ गया। उसने किशोरी को भजन गाने के लिए प्रेरित किया और उसे कार्यक्रमों में बुलाने लगा। इससे मित्रता गहरी हो गई। इसके बाद उसका किशोरी के घर आना-जाना भी शुरू हो गया था।
गुरसहायगंज कन्नौज से आए युवक का लड़की से पुराना परिचय था। प्राथमिक जांच में पता चला है कि युवक के लड़की से संबंध रहे हैं। उसने अपने आपको मारने की धमकी दी थी। इस पर लड़की के पिता ने डायल-112 को सूचना दी। मोबाइल टीम को आता देख युवक ने लड़की के गले पर वार किया और अपनी कनपटी में गोली मार ली। मौके से फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं। मामले की कई बिंदुओं पर जांच की जा रही है।- अरविंद मिश्र, एसपी