यूपी के महोबा जिले में करबई कस्बे में 300 फीट नीचे तक खोदी गई पहाड़ खदान में आल्टो कार गिर जाने से मंगलवार सुबह करीब छह बजे चालक समेत दोनों लोगों की मौत हो गई। आल्टो कार पिचककर मोटर साइकिल की तरह दिखने लगी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से गाड़ी में फंसे लोगों को बाहर निकाला लेकिन उनकी मौत हो चुकी थी।