नागरिकता कानून के विरोध में शहर में दूसरे दिन शनिवार को भी हिंसा हुई। यतीमखाना के पास उपद्रवियों ने पुलिस चौकी के सामने सिपाही को गोली मार दी। गोली सिपाही के कंधे में में जा धंसी। उग्र भीड़ ने यतीमाखाना चौकी में खड़ी दो कारें व दो बाइकों में भी आग लगा दी और पास में खड़ी सौ से अधिक गाड़ियां तोड़ दीं।
विज्ञापन
2 of 6
पुलिस पर पेट्रोल बम से हुआ हमला
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस, पीएसी, आरएएफ के जवानों ने जब उपद्रवियों पर लाठी चार्ज कर आंसू गैस के गोले छोड़े, तब वे पीछे हटे। शाम को शुरू हुआ बवाल देर रात तक चलता रहा। उपद्रवियों के हमले में बीस से अधिक पुलिसकर्मी व मीडियाकर्मी भी घायल हुए हैं। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
3 of 6
पथराव, फायरिंग और फूंके वाहन
- फोटो : अमर उजाला
दोपहर करीब ढाई बजे हलीम कॉलेज के पास से जुलूस निकला। जानकारी मिलते ही एडीजी प्रेम प्रकाश समेत पुलिस अफसर, कई थानों की फोर्स और पीएसी पहुंच गई। जुलूस के पहुंचने से पहले ही सपा विधायक अमिताभ बाजपेई व पूर्व विधायक कमलेश दिवाकर अपने समर्थकों के साथ पहुंच सद्भावना चौकी पर प्रदर्शन करने लगे।
4 of 6
उपद्रवियों को जो मिला उसमें लगाई आग
- फोटो : अमर उजाला
इसी बीच हजारों की भीड़ ने यतीमखाना चौकी पर हमला कर तोड़फोड़ शुरू कर दी। दो बाइकों व दो कारों में आग लगा दी। इसके बाद सद्भावना चौकी पर खड़ी फोर्स पर हमला कर पथराव शुरू कर दिया। बवाल बढ़ता देख पुलिस ने उपद्रवियों पर लाठी चार्ज किया। आरएएफ के जवान पहुंचे और गलियों से हमला कर रहे उपद्रवियों को खदेड़ा। अंधेरे का फायदा उठाकर उपद्रवियों ने शाम साढ़े छह बजे फायरिंग की। इसमें गाजियाबाद निवासी सिपाही अर्पित के कंधे व एक अन्य सिपाही को कमर में गोली लगी।
विज्ञापन
5 of 6
पुलिस पर पथराव
- फोटो : अमर उजाला
सपा विधायकों और नेता को लौटने को कहा
दोपहर करीब तीन बजे सपा विधायक अमिताभ बाजपेई, इरफान सोलंकी व पूर्व विधायक कमलेश दिवाकर यतीमखाना पहुंचकर प्रदर्शन करने लगे। एडीजी ने तीनों से लौट जाने को कहा। इरफान वहां से चले गए, लेकिन अमिताभ व कमलेश वहीं बैठे रहे। आखिर में एडीजी के आदेश पर उन्हें हिरासत में लिया गया। इसके कुछ ही देर बाद बवाल शुरू हो गया।
गलियों से रुक-रुक हजारों की भीड़ का हमला
उपद्रवी पूरी साजिश रच बवाल को अंजाम दे रहे हैं। उपद्रवियों की हजारों की भीड़ कई टुकड़ों में बंटी। फिर भीड़ का एक झुंड घंटाघर रोड, दूसरा साइकिल मार्केट, तीसरा चमनगंज, चौथा बेकनगंज व पांचवा तलाक महल की तरफ से हमला करना शुरू कर दिया। ऐसे में पुलिस बल सदभावना चौकी, यतीमखाना और लाल इमली चौराहे पर बेरीकेडिंग कर बवालियों से मोर्चा लिया। गलियों से उपद्रवी अचानक हमलाकर पथराव कर रहे थे।