हमीरपुर के सदर विधानसभा के उपचुनाव में भाजपा के युवराज सिंह ने 17 हजार से अधिक मतों से सपा को करारी शिकस्त दी है। बसपा के नौशाद अली तीसरे और कांग्रेस पहले की तरह फिर से चौथे नंबर पर रही। कुल 34 चरणों की मतगणना हुई जिसमें भाजपा ने शुरू से ही बढ़त बनाए रखी। भाजपा के युवराज सिंह को कुल 74168 वोट मिले। वहीं सपा के मनोज कुमार प्रजापति को 56397 वोट मिले।
विज्ञापन
2 of 6
भारी सुरक्षा के बीच जारी है मतगणना
- फोटो : अमर उजाला
हमीरपुर के सदर विधानसभा के उपचुनाव की मतगणना सुबह आठ बजे कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुई थी। सुबह 7.50 पर जिला अधिकारी और पुलिस अधीक्षक पहुंचे और मतगणना स्थल का जायजा लिया। पहले राउंड में कुल 61,66 मतों की गिनती पूरी हुई। इसमें भाजपा प्रत्याशी युवराज सिंह 347 वोट से आगे रहे। दूसरे राउंड में भाजपा प्रत्याशी 903 मतों से सपा के प्रत्याशी से आगे रहे। कांग्रेस तीसरे नंबर पर पहुंच गई। दूसरे राउंड में 10617 मतों की गिनती पूरी हो गई। तीसरे राउंड में 15,886 मतों की गिनती पूरी हो गई।
विज्ञापन
3 of 6
कुछ ऐसा है मतगणना स्थल का नजारा
- फोटो : अमर उजाला
इसमें भाजपा के युवराज 1020 वोटों से आगे रहे। छठे चरण में भाजपा 1761 वोट से आगे रही। जिसमें भाजपा को 10378 और सपा को 8617 कुल वोट मिले हैं। सातवें चरण में भाजपा को 12236 और सपा को 10174 कुल वोट मिले। जिसमें भाजपा सपा से 2062 वोट से आगे रही। आठवें चरण में भाजपा को 14331 और सपा को 11885 कुल वोट मिले। जिसमें भाजपा 2446 वोट से आगे रही।
4 of 6
मतगणना स्थल पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था
- फोटो : अमर उजाला
दसवें चरण में भाजपा को 17344 और सपा को 14067 कुल वोट मिले। जिसमें भाजपा 3277 वोट से आगे रही। 11वें चरण में भाजपा को 19221 और सपा को 15288 कुल वाेट मिले। भाजपा 11वें चरण में सपा से 3933 वोट से आगे रही। 12वें चरण में भाजपा को 24993 और सपा को 17938 कुल वोट मिले हैं। भाजपा 7000 वोट से आगे रही।
विज्ञापन
5 of 6
मतगणना के दौरान
- फोटो : अमर उजाला
14वें चरण के बाद बीजेपी को 8295 वोटों से आगे जबकि सपा दूसरे नंबर पर है। बीजेपी को 27746 और सपा को 19451 वोट मिले हैं। दोपहर बाद तीन बजे तक परिणाम आने की संभावना है। आपको बता दें कि 23 सितंबर को हुए मतदान में सपा, भाजपा, कांग्रेस, बसपा, भाकपा समेत नौ प्रत्याशियों के लिए कुल 401497 मतदाताओं में 193095 ने मताधिकार का प्रयोग किया था।
सुरक्षा प्रबंधों के संबंध में पुलिस अधीक्षक हेमराज मीणा ने बताया कि तीन सीओ, 18 इंस्पेक्टर, 30 दरोगा, दो सौ सिपाही, 24 महिला सिपाही संग एक कंपनी अर्द्धसैनिक बल और एक प्लाटून पीएसी को लगाया गया है। मतगणना स्थल पर प्रवेश के लिए दो गेट बनाए गए हैं। उधर, प्रत्याशियों की धुकधुकी बढ़ गई है। दोपहर में जैसे ही भाजपा के प्रत्याशी की जीत की घोषणा हुई वैसे ही कांग्रेस और सपा खेमे में सन्नाटा पसर गया।