फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंचल की मौत का मामला: हैंडराइटिंग पर सवाल, सैंपल व नोट फर्जी होने की आशंका

Wed, 08 Dec 2021 11:27 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
आंचल खरबंदा की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
कानपुर में मसाला कारोबारी की पत्नी आंचल खरबंदा की मौत के मामले में नया मोड़ आया है। बरामद नोट (डायरी में लिखे गए दो पेज) व एक सैंपल (एमएससी के नोट्स) से बैंक खाते और स्कूल से जुटाए गए दस्तावेजों की हैंडराइटिंग मैच नहीं कर रही है।

यह फौरी तौर पर की गई जांच में तथ्य सामने आया है। आशंका है कि बरामद नोट व दिया गया सैंपल फर्जी है। पुलिस ने सभी दस्तावेजों को फोरेंसिक लैब भेजा है। अगर जांच में फर्जीवाड़े की पुष्टि होती है तो इसमें भी एफआईआर दर्ज की जाएगी।

पुलिस को आंचल के परिजनों ने दो दिन बाद एक डायरी सौंपी थी। जिसमें दो पेज लिखे हुए थे। एक में लिखा हुआ था कि यदि उसके व उसके बेटे को कुछ होता है तो उसके जिम्मेदार भरत ग्रोवर, मीनाक्षी ग्रोवर, सूर्यांश, निशा, निकिता व पुनीत होंगे।

इसमें आंचल खरबंदा के दस्तखत भी थे। दूसरे पेज पर पांच प्वाइंट लिखे थे। जिसमें यह लिखा था कि कौन किस तरह से उसे प्रताड़ित करता है। पुलिस ने इसको साक्ष्य के तौर पर जांच शामिल किया है। आंचल के परिजनों ने उसकी हैंडराइटिंग की जांच कराने के लिए उसे एमएससी के नोट्स पुलिस को सौंपे थे।
विज्ञापन

2 of 5
कानपुर में कारोबारी की पत्नी की मौत का मामला - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने अपने स्तर से आंचल के तीन बैंक खातों के दस्तावेज निकाले। जिसमें उसे हस्ताक्षर मिले। आंचल जिस स्कूल में पढ़ाती थी वहां से उसके द्वारा लिखे गए कुछ कागजात कब्जे में लिए। पुलिस अधिकारी के मुताबिक जब इन दस्तावेजों को डायरी में लिए गए नोट व एमएससी के नोट्स से मिलाया गया तो इसमें हैंडराइटिंग नहीं मैच की।

 
विज्ञापन

3 of 5
कानपुर में कारोबारी की पत्नी की मौत का मामला - फोटो : अमर उजाला
आंचल के हस्ताक्षर भी बिल्कुल अलग मिले। इससे आशंका है कि नोट व दिए गए सैंपल फर्जी हैं। इसलिए फोरेंसिक लैब कागजात भेजे गए हैं। वहीं पुलिस ने आंचल के पिता को नोटिस भेजा है कि जिस फोन से रिकार्डिंग हुई थी वह जांच के लिए उपलब्ध कराया जाए।

4 of 5
कानपुर में कारोबारी की पत्नी की मौत का मामला - फोटो : अमर उजाला
आखिर किसकी हैंडराइटिंग, जांच शुरू 
एक तरफ पुलिस ने हैंडराइटिंग मिलान के लिए दस्तावेज फोरेंसिक लैब भेजे हैं तो दूसरी तरफ नए बिंदु पर तफ्तीश शुरू की है। पुलिस पता कर रही है कि अगर वह हैंडराइटिंग आंचल की नहीं है तो किसकी है। पुलिस जब अपने स्तर से इसका साक्ष्य जुटा लेगी और हैंडराइटिंग मिलान की फोरेंसिक रिपोर्ट आ जाएगी तो इसमें कार्रवाई करेगी। सूत्रों के मुताबिक हैंडराइटिंग व आंचल के हस्ताक्षर में बहुत अंतर है। इसलिए इसमें कार्रवाई तय है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कानपुर में कारोबारी की पत्नी की मौत का मामला - फोटो : अमर उजाला
फोरेंसिक रिपोर्ट में खुदकुशी की पुष्टि 
फोरेंसिक टीम ने पिछले सप्ताह घटना स्थल पर क्राइम सीन रिक्रिएट किया था। आंचल की लंबाई व वजन के बराबर के पुतले को फंदे पर लटकाया गया था। तमाम साक्ष्य जुटाए थे। जिसके बाद एक रिपोर्ट बनाकर पुलिस को सौंपी है। जिसमें आंचल के खुदकुशी करने की पुष्टि की गई है। रिपोर्ट में वैज्ञानिक साक्ष्यों का जिक्र कर दावा किया गया है कि आंचल की मौत हत्या नहीं बल्कि खुदकुशी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी हैंगिंग की पुष्टि हुई थी। उधर पुलिस की जांच में भी अब तक हत्या के कोई साक्ष्य नहीं मिले हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें