कानपुर के सचेंडी में भीषण हादसा
- फोटो : अमर उजाला
दो गांवों के हैं सभी मरने वाले
हादसे में मरने वाले सभी 18 लोग सचेंडी के दो गांवों के हैं। इनमें लाल्हेपुर के 14 और ईश्वरीगंज के चार मृतक शामिल हैं। एक साथ दोनों गांवों से 18 अर्थियां उठीं तो पूरा का पूरा गांव गमगीन हो गया। सभी का अंतिम संस्कार बिठूर में किया गया।
गांव में थोड़ा बहुत हंगामा हुआ था। बाद में ग्रामीण शांत हो गए थे। पीड़ितों की हर संभव मदद की जा रही है। सुरक्षा के मद्देनजर गांव में पुलिस की तैनाती की गई है। फरार बस चालकों की तलाश की जा रही है।- अष्टभुजा प्रसाद सिंह, एसपी कानपुर आउटर