फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां 3 दिन प्रवचन देंगे बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा, 'कुछ ऐसा जो पहली बार होने जा रहा है'

Sun, 02 Dec 2018 08:41 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा - फोटो : Dalai Lama (Facebook page)
यूपी में फर्रुखाबाद जिलाधिकारी मोनिका रानी ने दलाईलामा की सुरक्षा के लिए 12 मजिस्ट्रेट तैनात किए हैं। तीन दिन के कार्यक्रम में करीब 36 देशों के लोग हिस्सा लेंगे। कार्यक्रम स्थल मैनपुरी जिले की सीमा में आता है इसलिए मैनपुरी के जिलाधिकारी ने फर्रुखाबाद के डीएम से कार्यक्रम स्थल पर टायलेट शीट लगवाने को कहा है। इसके लिए एक सौ टायलेट शीट की मांग की है। 
विज्ञापन

2 of 5
दलाई लामा - फोटो : Dalai Lama (Facebook page)
विश्व प्रसिद्ध बौद्ध तीर्थ संकिसा में रविवार को बौद्ध धर्मगुरु दलाईलामा आएंगे। तीन दिनों तक वह बौद्ध अनुयायियों को प्रवचन देंगे। उनके  रुकने का इंतजाम संकिसा स्थित होटल रायल रेजीडेंसी में किया गया है। जिस स्थान पर कार्यक्रम होगा और दलाई लामा प्रवचन देंगे, वह स्थान जिला मैनपुरी के भोगांव क्षेत्र में आता है। इसलिए दोनों जिलों के अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में तैयारियों में लगे हुए हैं। मैनपुरी के जिलाधिकारी ने फर्रुखाबाद की डीएम मोनिका रानी से 100 टायलेट शीट कार्यक्रम स्थल पर लगवाने की मांग की है। 

 
विज्ञापन

3 of 5
डेमो पिक
गौरतलब है कि संकिसा में तीन दिन के कार्यक्रम में करीब 36 देशों के लोग हिस्सा लेंगे। यह पहली बार है कि जब दलाई लामा तीन दिन किसी स्थान पर रुक कर प्रवचन देंगे। उनकी सुरक्षा के लिए जिलाधिकारी मोनिका रानी ने 12 मजिस्ट्रेट तैनात किए हैं। इसमें तीनों दिन अलग-अलग अधिकारी संकिसा में मौजूद रहेंगे।
       
 

4 of 5
डेमो पिक
संकिसा में कई देशों के श्रद्धालु आते हैं। मेहमानों को संकिसा तक पहुंचने के लिए चार बसों की व्यवस्था जिला प्रशासन ने की है। इससे आने वाले मेहमानों को कार्यक्रम स्थल तक पहुंचने में मदद मिलेगी। 
      
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
डेमो पिक
बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा दिल्ली से चार्टर्ड प्लेन से मोहम्मदाबाद स्थित हैलीपैड पर उतरेंगे। इसके लिए जिला प्रशासन ने हैलीपैड की हालत दुरुस्त करा दी है। मोहम्मदाबाद से संकिसा जाने वाले मार्ग को पैचवर्क कर दुरुस्त कराया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें