फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के बयान के बाद केन्द्रीय मंत्री ने बताया 'हनुमान जी के ननिहाल का पता'

Sun, 02 Dec 2018 08:41 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे
कानपुर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हनुमान जी को दलित बताने के बाद अब केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने हनुमान जी के ननिहाल का पता बताया है। इस दौरान राज्य मंत्री ने पंजाब के मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू को लेकर भी एक बयान दिया। राहुल गांधी के बयान पर जवाब देते हुए कहा कि 2019 के चुनाव में पता नहीं चलेगा विपक्षी कहां गायब हो गए।
विज्ञापन

2 of 5
राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री योगी द्वारा हनुमान जी को दलित बताने के बाद अब केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने हनुमान जी का ननिहाल बक्सर में बताया है। आपको बता दें कि बक्सर चौबे का संसदीय क्षेत्र है।
विज्ञापन

3 of 5
राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने शनिवार को यहां हैलट में सुपर स्पेशिएलटी हॉस्पिटल के निर्माण स्थल के निरीक्षण के दौरान पत्रकारों को बताया कि बक्सर में अंजना सरोवर है। श्रीराम को धनुष की ट्रेनिंग विश्वामित्र ने बक्सर क्षेत्र में दी थी। ताड़का वध भी वहीं हुआ। पत्रकारों ने जब भगवान राम की जाति के संबंध में पूछा तो बोले कि भगवान की कोई जाति नहीं होती।

 

4 of 5
राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे - फोटो : अमर उजाला
राम मंदिर निर्माण के सवाल पर उन्होंने कहा कि अयोध्या में भव्य मंदिर बनेगा। कोर्ट से मांग है कि इस संबंध में जल्दी फैसला सुना दिया जाए। इसके साथ ही पंजाब के मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू के संबंध में उन्होंने कहा कि वह नाटक करना बंद करें और पाकिस्तान आना-जाना छोड़ें, जोड़-तोड़ न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
डेमो पिक
चौबे ने कहा कि जिस रूप में सर्जिकल स्ट्राइक उनकी सरकार में हुई वैसी पहले कभी नहीं की गई। राहुल गांधी के बयान के सवाल पर बोले कि वर्ष 2019 के चुनाव में पता नहीं चलेगा विपक्षी कहां गायब हो गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें