फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Crime: महिला की नृशंस हत्या...शव बोरे में भरकर फेंका शव, CCTV खंगलाने में जुटी है पुलिस, जानिए पूरा मामला

Sun, 16 Jul 2023 11:00 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
1 of 5
fatehpur murder case - फोटो : अमर उजाला
फतेहपुर जिले के चौडगरा कस्बे में करोड़ों की संपत्ति की मालकिन का शव थाना क्षेत्र कल्यानपुर के जलाला नहर पुल से कानपुर पुलिस ने शनिवार को बरामद किया है। कानपुर पुलिस शव पोस्टमार्टम कराने साथ ले गई है। शव की खोजबीन में कानपुर पुलिस शुक्रवार शाम से जुटी थी। गोताखोरों की मदद से दोपहर को बरामद कर सकी।

कानपुर के महाराजपुर थाना महोली निवासी रामचंद्र सिंह मानसिक रूप से कमजोर है। कई सालों से उनकी पत्नी कुसुम देवी (55) मायके प्रतापगढ़ में रहने लगी थी। वह नौ जुलाई को ससुराल महोली पहुंची। उसके हिस्से में करीब 20 करोड़ कीमत की 15 बीघा जमीन बताई जा रही है। वह ससुराल में हिस्से की जमीन पर दावा करने लगी।

जमीन का लाभ अभी तक भतीजा आसू, बबलू ले रहे थे। भतीजों ने महिला को रास्ते से हटाने की योजना बनाई। इसमे बबलू ने नोएडा निवासी अपने साले सौरभ को शामिल किया। बबलू और आसू ने 11 जुलाई की रात महिला की हत्या कर दी। योजना के तहत साला सौरभ भी उसी रात ओला बुक करके महोली पहुंचा।
विज्ञापन

2 of 5
fatehpur murder case - फोटो : अमर उजाला
बोरी से टपक रहा था खून, चालक फरार
उसने राजस्थान भरतपुर के ओला चालक दीपक कुमार से दो बोरी चावल लेकर फतेहपुर चलने की बात कही। एक बोरी में चावल दिखा, लेकिन दूसरी बोरी से खून टपकने पर चालक को शक हो गया। चालक किसी तरह चकमा देकर ओला लेकर मौके से भाग निकला। उसने महाराजपुर थाने में सूचना दी।
विज्ञापन

3 of 5
fatehpur murder case - फोटो : अमर उजाला
सीसीटीवी खंगाल रही है पुलिस
चालक के भागने के बाद बबलू और आसू बाइक से बोरा लेकर बकेवर थाने के पधारा रामगंगा निचली नहर पुल पर पहुंचे। वहां बोरा फेंककर भाग निकले। महाराजपुर पुलिस ने सीसीटीवी खंगाले। पुलिस को औंग थाना क्षेत्र के दुर्गागंज स्थित एक प्रतिष्ठान के कैमरे में अलसुबह तीन बजकर 10 मिनट पर बाइक सवार बोरा लेकर जाते दिखे।

4 of 5
fatehpur murder case - फोटो : अमर उजाला
गोताखोरों की टीम के साथ पहुंची थी टीम
पुलिस सरगर्मी से मामले की जांच में जुटी। पुलिस संदिग्धों को हिरासत में लेकर शुक्रवार शाम पधारा नहर पुल पहुंची। कुछ घंटे की खोजबीन के बाद लौट गई। इसके बाद शनिवार सुबह महाराजपुर थाने से दरोगा अमरनाथ यादव, सिकिठिया चौकी इंचार्ज अमित शर्मा गोताखोरों की टीम के साथ सुबह पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
fatehpur murder case - फोटो : अमर उजाला
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
पधारा नहर में गोताखोरों ने खोजबीन चालू की। करीब छह किलोमीटर आगे कल्यानपुर थाना क्षेत्र के जलाला नहर पुल से गोताखोरों ने बोरा बरामद किया। महाराजपुर पुलिस के मुताबिक मृतका के भाई सूर्यभान सिंह की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें