फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्यार...धोखा और फिर हत्या: गला दबाकर उतारा मौत के घाट, आरोपी बोला- उसको समझाया, लेकिन नहीं मानी

Fri, 24 Feb 2023 09:34 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
1 of 9
unnao murder case - फोटो : अमर उजाला
उन्नाव जिले के असोहा थाना क्षेत्र में घास लेने गए युवती की खेत में गला कसकर की गई हत्या की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया। हत्या उसके गांव में रहने वाले युवक ने की थी। पुलिस के मुताबिक युवक और युवती दो साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। कुछ दिनों से युवती उससे बात नहीं कर रही थी।

किसी दूसरे युवक से नजदीकी और उसी से शादी तक की बात पहुंचने से नाराज होकर खेत पहुंचा। विवाद के दौरान सिर पर डंडे वार कर घायल किया, फिर गुस्से में गला कस दिया। एसपी ने घटना का खुलासे की जानकारी दी। बता दें कि युवती की हत्या कर शव सरसों के खेत में फेंक दिया गया था।

एसपी सिद्धार्थ शंकर मीना ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि मृतका के मोबाइल को सर्विलांस पर लगाने और मामा के यहां गई उसकी सहेली से पूछताछ में अहम सुराग मिला। पुलिस के अनुसार सहेली ने बताया कि गांव के ही विकास नाम के युवक से युवती (अब मृतका) से करीब दो साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था।
विज्ञापन

2 of 9
unnao murder case - फोटो : अमर उजाला
दोनों के बीच काफी नजदीकी थी और अक्सर एकांत में मिलना होता था। लेकिन कुछ महीनों से युवती की अपने ही भाई के साले से नजदीकियां बढ़ी थीं। दोनों के बीच बात होती थी और विकास का फोन रिसीव नहीं करती थी। युवती की शादी की बात भी चल रही थी।
विज्ञापन

3 of 9
unnao murder case - फोटो : अमर उजाला
इसकी जानकारी होने पर विकास नाराज था। विकास ने अपने जन्मदिन पर युवती को बुलाया था। काफी कहने वह पार्टी में शामिल हुई थी। वहां भी हत्यारोपी विकास ने उसे समझाया, लेकिन वह नहीं मानी थी। बुधवार को युवती खेत पर घास काटने जा रही थी तब वह किसी से फोन पर बात कर रही थी।

4 of 9
unnao murder case - फोटो : अमर उजाला
यह देख विकास उसके पीछे-पीछे खेत तक गया। रास्ते में एक दुकान से उसने युवती के लिए बिस्कुट भी खरीदे। काफी पूछने पर भी जब युवती ने नहीं बताया कि वह किससे बात कर रही है। तो विकास ने गुस्से में युवती के गाल पर मुक्का मारा।
विज्ञापन

5 of 9
unnao murder case - फोटो : अमर उजाला
वह जमीन पर गिर गई। फिर, सिर पर डंडे से वार किया और गला कसकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी के पास से डंडा और अंगूठी बरामद की हैं। एसपी ने बताया कि प्रेम प्रसंग में युवती की हत्या की गई है। आरोपी ने घटना स्वीकार की है।
विज्ञापन

6 of 9
unnao murder case - फोटो : अमर उजाला
हत्या कर घर आ गया था आरोपी
खेत में युवती की हत्या करने के बाद आरोपी घर आकर लेट गया। उधर युवती की घर न आने पर उसकी चाची हत्यारोपी की मां के साथ खेत पहुंची तो शव पड़ा देखा। गांव के लोग भी पहुंचे और हत्यारोपी विकास मौके पर पहुंचा था। लेकिन बाद में पुलिस को देख वहां से चला गया था।
विज्ञापन

7 of 9
unnao murder case - फोटो : अमर उजाला
चोट के निशान बता रहे थे कड़ाई से हुई पूछताछ
हत्यारोपी के चेहरे पर सूजन के साथ बायीं ओर आंख के नीचे भी चोट के निशान थे। इससे यह लग रहा था कि घटना का खुलासा करने के लिए पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की है। साथ ही जुर्म कबुलवाने के लिए पिटाई भी की है।

8 of 9
unnao murder case - फोटो : अमर उजाला
सहेली के दोस्त पर था पुलिस को शक
घटना के खुलासे में जुटी पुलिस ने पहले सहेली के पुरुष दोस्त पर युवती की हत्या का शक था। लेकिन जब उसे पकड़ कर कड़ाई से पूछताछ की और मृतका की सहेली से गहरी दोस्ती होने की बात सामने आई, तो छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

9 of 9
unnao murder case - फोटो : अमर उजाला
अकेले हत्या की बात पचा नहीं पा रहे ग्रामीण
विकास को युवती की हत्या के आरोप में गिरफ्तार करने के बाद गांव में कई तरह की चर्चा है। गांव के लोग विकास द्वारा अकेले ही हत्या की वारदात को अंजाम देने की बात पचा नहीं पा रहे हैं। लोगों का कहना है कि हत्या गेहूं के खेत में की गई। फिर खींचकर सरसों के खेत में डाला गया। मृतका की लैगी गले में फंसी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें