फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीजा-साली में पनपा प्रेम संबंध, शादी करने में हुए नाकाम तो एक साथ खाया जहर, पहाड़ पर मिली लाशें

Tue, 04 Feb 2020 02:31 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
1 of 5
प्रेमी जोड़े का शव मिलने के बाद लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
शादी की तमन्ना पूरी न होते देख प्रेमी युगल ने एक साथ जहर खाकर जान दे दी। दो दिन पहले ही प्रेमिका की शादी कहीं और तय हो गई हो थी। दोनों अविवाहित थे। प्रेमिका की बड़ी बहन प्रेमी के सगे बड़े भाई को ब्याही है। इस रिश्ते से पारिवारिक तौर पर प्रेमी युगल के बीच जीजा-साली का रिश्ता था। दोनों के शव प्रेमिका के गांव में स्थित पहाड़ पर चट्टानों के बीच पाए गए।

 
विज्ञापन

2 of 5
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
कोतवाली क्षेत्र के पनगरा गांव की 18 वर्षीय युवती का करीब एक वर्ष से अपनी बहन के देवर मटौंध (बांदा) कस्बा निवासी 24 वर्षीय बच्चा प्रजापति पुत्र बउवा से प्रेम प्रसंग चल रहा था। बच्चा प्रजापति का सगा बड़ा भाई प्रेमिका की सगी बड़ी बहन को ब्याहा है। प्रेमी बच्चा अपने भाई की ससुराल में आता रहता था। इसी बीच उसका अपने भाई की साली से प्रेम हो गया।

 
विज्ञापन

3 of 5
शव के पास रोते बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
दोनों शादी क रना चाहते थे लेकिन लड़की की शादी उसके परिजनों ने हमीरपुर जनपद के एक गांव में तय कर दी। दो दिन पूर्व गोद भराई रस्म भी हो गई थी। शनिवार को शाम प्रेमिका घर से लापता हो गई। रविवार को सुबह गांव के पहाड़ पर उसका और प्रेमी बच्चा प्रजापति का शव चट्टानाें के बीच पडे़ मिले। चरवाहे ने देखा तो घर वालों को खबर दी।

 

4 of 5
एक साथ मिली दोनों की लाश - फोटो : अमर उजाला
पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। उप निरीक्षक बीके मिश्रा और अर्जुन सिंह ने बताया कि दोनों शवों के पास जहर की पुड़िया, स्टील का लोटा, प्लास्टिक की बोतल आदि मिला है। जहर बोतल में घोला गया था। प्रेमिका के बडे़ भाई ने बताया कि मृतक बच्चा के बडे़ भाई को उसकी बहन ब्याही है इसलिए दोनों रिश्ते में जीजा-साली लगते हैं। दोनों ही अविवाहित थे। प्रेमिका आठवीं कक्षा तक पढ़ी थी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
घटना के बाद पूछताछ करते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
पिता के पास मात्र ढाई बीघा जमीन है। प्रेमी बच्चा प्रजापति पांचवीं कक्षा तक पढ़ा था। उसके पिता के नाम आठ बीघा जमीन है। वह तीन भाइयों में सबसे छोटा था। अन्य दोनों भाइयों की शादी हो चुकी है। इसी तरह मृतका पांच भाई-बहनों में सबसे छोटी थी। दोनों ही साधारण परिवार के है। अपर पुलिस अधीक्षक एलबीके पाल ने भी घटना स्थल का निरीक्षण किया और मृतका के घर जाकर परिजनों से पूछताछ की। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें