फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसों के सौदागर: दलालों के पास ऑक्सीजन, एक सिलिंडर के मांगे एक लाख, 60 हजार में डील

Fri, 23 Apr 2021 03:02 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा सूरज शुक्ला, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
नहीं मिल रही ऑक्सीजन - फोटो : amar ujala
कालाबाजारी करने वालों ने महामारी को अवसर बना लिया है। एक ऑक्सीजन सिलिंडर को एक-एक लाख में ब्लैक किया जा रहा है। इसमें सक्रिय दलालों का नेटवर्क रिफिलिंग प्लांट से निजी अस्पतालों तक फैला है। जहां एक-एक ऑक्सीजन सिलिंडर के लिए लोग भटक रहे हैं वहीं इन दलालों के पास पूरी खेप कैसे है? यह बड़ा सवाल है। 
विज्ञापन

2 of 5
ऑक्सीजन के आभाव में तड़प रहे मरीज - फोटो : amar ujala
कानपुर निवासी शुभम सिंह के उन्नाव निवासी मामा की हालत गंभीर है। घर पर ही ऑक्सीजन लगा हुआ है। ऑक्सीजन जब खत्म होने की कगार पर थी तो वो कानपुर में तलाश कर रहे थे। इस बीच अमर उजाला के संवाददाता से शुभम की मुलाकात हुई। तब कालाबाजारी के नेटवर्क तक पहुंचने का प्रयास शुरू हुआ।
विज्ञापन

3 of 5
ऑक्सीजन की किल्लत - फोटो : amar ujala
दादानगर स्थित मुरारी रिफिलिंग सेंटर के बाहर शुभम को एक शख्स मिला और उसने पूछा ऑक्सीजन चाहिए। हां, करते ही उसने अपना नंबर दे दिया और थोड़ी देर बाद कॉल करने को बोला। फोन पर जब उससे बात हुई तो उसने एक लाख रुपये में एक ऑक्सीजन सिलिंडर देने की बात कही। असमर्थता जताने पर बोला कि 60 हजार देने होंगे। जब 50 हजार की बात कही तो वो बोला कि लोग 70 देने को तैयार हैं। लेना हो तो लीजिए।

4 of 5
ऑक्सीजन न मिलने से गई कई जानें - फोटो : amar ujala
कई अस्पतालों में फैला है जाल
फोन पर दलाल ने बर्रा स्थित एक कोविड अस्पताल का नाम लिया और कहा कि वह उससे जुड़ा है। जब उससे ये कहा जाता है कि वहीं आकर सिलिंडर मिलेगा। तो दलाल ने कहा नहीं अस्पताल न आना। मुझे तीन चार अस्पताल देखने होते हैं। नौबस्ता आकर फोन करना। एक एप के जरिये इसका नंबर सर्च किया तो उसपर अनुज नाम लिखकर आ रहा है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कोरोना से मचा कोहराम - फोटो : amar ujala
पैसे तैयार रखना, जब कहोगे सिलिंडर मिलेगा
दलाल से जब ये कहा गया कि कई दिनों तक सिलिंडर की जरूरत होगी। तब वो कहता है कि सिलिंडर लेने के दो घंटे पहले कॉल करना और रकम तैयार रखना। सिलिंडर मिल जाएगा। डिलिवरी भी करवा दूंगा।

ऑक्सीजन और दवाओं की कालाबाजारी रोकने के लिए टीमें सक्रिय हैं। क्राइम ब्रांच को भी लगाया गया है। अगर ऑक्सीजन या दवाओं की कालाबाजारी करने वाला कोई भी गिरोह सक्रिय है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
असीम अरुण, पुलिस कमिश्नर कानपुर

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें