बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार की फिल्म 'टॉयलेट' से प्रभावित होकर कन्नौज की एक दुल्हन ने खाना-पीना छोड़ दिया था। शौचालय न होने पर वह अपने ससुरालवालों से कई दिनों से जंग लड़ती रही। आखिर उसकी लड़ाई खत्म हुई और उसे नया टॉयलेट मिल गया। अब दुल्हन 14 अप्रैल को कानपुर से विदा होकर कन्नौज जाएगी।