फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजब गजब! यूपी चुनाव में इस नई नवेली दुल्हन की जिद आई काम

Sun, 26 Feb 2017 11:55 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर

सार

-जिद पर अड़ी दुल्हन, कहा वोट डालने के बाद होऊंगी विदा 
-पति से भी घर पहुंचकर पहले करवाया मतदान
विज्ञापन
1 of 3
डेमो
शादी के अगले ही दिन इस दुल्हन ने गजब की जिद पकड़ी। दूल्हे संग सात फेरे लेकर वह अपने घर से तो खुशी-खुशी विदा हो गई लेकिन जब ससुराल पहुंची तो उसने घर की दहलीज चढ़ने से पहले एक शर्त रख दी। सभी के मुंह देखने लायक थे... 
विज्ञापन

अजब गजब! यूपी चुनाव में इस दुल्हन की जिद आई काम

2 of 3
बारात से लौटे नवदंपति ने मतदान केंद्र जाकर वोट डाला। - फोटो : अमर उजाला
खैर... दुल्हन ने हिम्मत कर अपनी वो शर्त रख ही दी। अब शर्त भी ऐसी कि कोई उसे मना नहीं कर सका। दरअसल, यूपी चुनाव के चौथे चरण में चित्रकूट जिले में भी मतदान का महापर्व लगा है। यह दुल्हन जिले के राजापुर में पहाड़ी इलाके में ब्याही गई है। गुरुवार को जब वह पहली बार अपनी ससुराल पहुंची तो उसने अपने पति को कहा मैं घर की दहलीज तब चढ़ना पसंद करूंगी जब हम दोनों मतदान कर आएं। बाद में दोनों ने मतदान किया और फिर घर में कदम रखा।
   
विज्ञापन
विज्ञापन

अजब गजब! यूपी चुनाव में इस दुल्हन की जिद आई काम

3 of 3
बारात से लौटे नवदंपति ने मतदान केंद्र जाकर वोट डाला। - फोटो : अमर उजाला
इसी तरह एक और नवदंपति ने इस महापर्व पर ईवीएम का बटन दबाया। राजापुर के मलवारा गांव में श्रवण कुमार पटेल के पुत्र कानपुर में तैनात ट्रेजरी आफीसर कौशलेंद्र सिंह की निधि सिंह निवासी खंडेहा के साथ 18 फरवरी को शादी हुई है। गुरुवार को मतदान के दिन नवदंपती ने बारी-बारी से वोटिंग की। शादी के लाल जोडे़ में सजी निधि ने पहले खंडेहा जाकर मतदान किया, फिर कौशलेंद्र ने पत्नी के साथ अपने गांव मलवारा में मतदान किया। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें