फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानिए इन दिनों क्या कर रहे हैं बॉलीवुड एक्टर राजा बुंदेला

Fri, 08 Dec 2017 08:58 AM IST
गौरव शुक्ला, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 4
राजा बुंदेला
'शोला और शबनम', 'स्वर्ग', 'विजेता', 'अंकुश', 'परमात्मा' जैसी फिल्मों में अपने बेहतरीन अभिनय से लोगों के दिल में जगह बनाने वाले बॉलीवुड एक्टर राजा बुंदेला के बारे जो लोग ये सोचते होंगे कि उन्होंने बस छोटो-मोटे कैरेक्टर रोल ही किए हैं तो शायद वो लोग गलत सोचते हैं। दरअसल राजा बुंदेला केवल एक्टर ही नहीं फिल्म प्रोड्यूसर भी हैं और यूपी की राजनीति में काफी एक्टिव हैं। राजा बुंदेला का पूरा नाम राजा राजेश्वर प्रताप सिंह जुदेव है और उनका जन्म ललितपुर बुंदेलखंड में हुआ था। बॉलीवुड में काम करने के साथ-साथ राजा बुंदेला ने अलग बुन्देलखंड राज्य की मांग के लिए भी अभियान चला रखा है।राजा बुन्देला ने अपने करियर की शुरूआत ब्रजवुड से की। हिन्दी फिल्मों के अभिनेता शिव कुमार ने जब ब्रजभाषा की प्रथम फिल्म बनाईं तो राजा बुन्देला को काम दिया। बुन्देला की पहली फिल्म ब्रज भूमी थी। यह फिल्म सुपरहिट रही इसके बाद राजा बुन्देला ने बॉलीवुड एवं हरियाणवी सिनेमा में भी अभिनय किया।

 
विज्ञापन

2 of 4
राजा बुंदेला
राजा बुंदेला ने खजुराहो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (केआईएफएफ) और प्रयास प्रोडक्शन के नाम से संस्था बना रखी है। लगातार तीसरी बार राजा बुंदेला मध्यप्रदेश में 'खजुराहो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल' (केआईएफएफ) का आयोजन करने जा रहे हैं। ये फिल्म फेस्टिवल 17 से 24 दिसंबर तक आयोजित किया जा रहा है। इसका उद्घाटन मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान करेंगे। 'केआईएफएफ' के समापन समारोह के मुख्य अतिथि होंगे देश के उपराष्ट्रपति श्री वेंकैया नायडू। इस बार कनाडा फिल्म उद्योग भी 'केआईएफएफ' का पार्टनर होगा। 'केआईएफएफ' में देश के जाने-माने फिल्मकार, एक्टर, एक्ट्रेस शेखर कपूर, प्रेम चोपड़ा, अनुराग बासू, जैकी श्रॉफ, रंजीत, भारती अचरेकर, पंकज पाराशर, सुशांत सिंह (राजपूत नहीं), रमेश सिप्पी, कुलमीत मक्कर, किरण जुनेजा और मनमोहन शेट्टी समेत फिल्मों से जुड़े कई लोग शिरकत करेंगे।  इस फिल्म फेस्टिवल को चार फिल्म खंडों में विभाजित किया गया है। जनजातीय फिल्म खंड के अलावा इस बार बच्चों के लिए अलग सेगमेंट, पर्यावरण, वन्य जीवन और खेल संबंधी फ़िल्में भी इसमें शामिल हैं। फेस्टिवल की औपचारिक शुरुआत से पहले खजुराहो, पन्ना और छतरपुर में फिल्म कार्यशालाएं आयोजित की जाएंगी। इन कार्यशालाओं का संचालन अभिनेत्री सुष्मिता मुखर्जी, मीता वशिष्ट और मनोहर खुशलानी करेंगे। इस फेस्टिवल में भारतीय फिल्मों के अलावा 30-35 अंतर्राष्ट्रीय फिल्मों को भी प्रदर्शित किया जाएगा। 
 
विज्ञापन

3 of 4
राजा बुंदेला
खजुराहो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल से पहले युवा फिल्म निर्माताओं के लिए एक छोटी फिल्म प्रतियोगिता का भी आयोजन किया। प्रतियोगिता के विजेता को रमेश सिप्पी एकेडमी ऑफ़ फिल्म सिनेमा एंड इंटरटेनमेंट' में अपनी पसंद की किसी एक धारा में निर्देशन, संपादन या छायांकन में छात्रवृत्ति के साथ प्रशिक्षण दिया जाएगा। फेस्टिवल के दौरान पूरे सात दिन किसानों से सम्बंधित फिल्मों का प्रदर्शन जनसामान्य के लिए किया जाएगा। देश में ये पहला अवसर है जब किसी विश्व धरोहर स्थल पर अंतर्राष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है।
 
विज्ञापन

4 of 4
राजा बुंदेला
कार्यक्रम के बुंदेलखंड (यूपी) संयोजक अजीत सिंह ने बताया कि खजुराहो के तीन स्थानों गांधी चौराहा, फेस्टिवल ग्राउंड और शिव सागर तालाब में टपरा टाकीजें बनाई जाएंगी। इनमें अलग-अलग फिल्में दिखाई जाएंगी। एक आदिवासी पर, दूसरी बच्चों और तीसरी स्वच्छता मिशन पर आधारित होगी। चौथी फिल्म मुख्य मंच पर पाहिल वाटिका में दिखाई जाएंगी। संयोजक ने बताया कि इस आयोजन के जरिए बुंदेलखंड के प्रतिभाशाली कलाकारों को फिल्मी दुनिया में अपना कॅरियर बनाने का अच्छा मौका मिलेगा। उन्होंने बताया कि इसके पूर्व खजुराहो, पन्ना और छतरपुर में कार्यशालाएं आयोजित की जा चुकी हैं। इन्हीं शार्ट फिल्मों से चयनित फिल्मों कलाकारों को मुंबई में एक्टिंग के अवसर मिलेंगे। संयोजक बताया कि अंतर्राष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल में बुंदेलखंड के सातों जनपदों बांदा, चित्रकूट, हमीरपुर, महोबा, जालौन, झांसी और ललितपुर में स्थानीय कलाकारों के साथ गणमान्य नागरिकों और जनप्रतिनिधियों से संपर्क करके उन्हें आमंत्रित किया जाएगा। तैयारी में सहयोग के लिए चित्रकूट से बुंदेली सेना खजुराहो पहुंचेगी। महोत्सव में किसानों को अन्य सुविधाएं भी मिलेंगी। बुंदेली व्यंजन, बुंदेलखंडी नाटक, कवि सम्मेलन, मुशायरा आदि भी होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें