समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के बेहद करीबी रहे पूर्व ब्लॉक प्रमुख नवाब सिंह यादव को पुलिस ने सोमवार को एक किशोरी से छेड़खानी के आरोप में गिरफ्तार किया। सोमवार को पुलिस ने नवाब यादव को कोर्ट में पेश किया। यहां से नवाब यादव को जेल भेज दिया गया। कोर्ट से जेल जाते वक्त नवाब सिंह यादव ने बड़ा बयान दिया। वहीं, मंगलवार को भाजपा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस मामले पर सपा को घेरा।
विज्ञापन
2 of 11
Nawab Singh Yadav
- फोटो : अमर उजाला
नवाब सिंह यादव ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि पूरी घटना एक बड़ी साजिश है। पूर्व ब्लॉक प्रमुख नवाब सिंह ने कहा कि मुझे साजिश के तहत फंसाया जा रहा है। पुलिस और पूंजीपतियों ने मिलकर साजिश रची है। जल्द ही पूरी सच्चाई सामने आएगी।
विज्ञापन
3 of 11
Nawab Singh Yadav
- फोटो : अमर उजाला
आपको बता दें कि पूर्व ब्लॉक प्रमुख नवाब सिंह यादव को पुलिस ने किशोरी से छेड़खानी के आरोप में गिरफ्तार किया था। किशोरी कॉलेज में नौकरी मांगने के लिए अपनी बुआ के साथ आई थी। रविवार की देर रात किशोरी ने 112 नंबर डायल कर पुलिस को बुलाया था।
4 of 11
Nawab Singh Yadav
- फोटो : अमर उजाला
कॉलेज पहुंची पुलिस ने नवाब सिंह यादव को वहां से आपत्तिजनक हालत में हिरासत में लिया था। सोमवार को नवाब को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया था। गिरफ्तारी के बाद सपा ने बाकायदा पत्र जारी कर पांच साल पहले से पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप लगाते हुए नवाब सिंह यादव से पल्ला झाड़ लिया था।
विज्ञापन
5 of 11
Nawab Singh Yadav
- फोटो : अमर उजाला
पार्टी की ओर से जारी पत्र के मुताबिक नवाब सिंह यादव कभी भी पार्टी के प्रारंभिक सदस्या या सक्रिय सदस्य भी नहीं हैं। एसपी अमित कुमार आनंद ने बताया कि तिर्वा क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी अपनी बुआ के साथ रविवार को किसी काम से लखनऊ गई थी।
विज्ञापन
6 of 11
नवाब सिंह
- फोटो : अमर उजाला
दोनों करीब रात 11 बजे वापस तिर्वा पहुंचे। जहां से दोनों शहर के करीब स्थित चंदन महाविद्यालय पहुंचीं। नवाब सिंह यादव ने किशोरी को अपने कॉलेज में नौकरी देने के लिए बुलाया था। इसी दौरान जब किशोरी की बुआ बाथरूम गई तो मौका देखकर आरोपी ने छेड़खानी शुरू कर दी।
विज्ञापन
7 of 11
Nawab Singh Yadav
- फोटो : अमर उजाला
बुआ के वापस आने के बाद उसने किसी तरह यूपी 112 डायल कर पुलिस को जानकारी दी। रात करीब डेढ़ बजे यूपी 112 और सदर कोतवाली पुलिस कॉलेज पहुंची और छात्रा के बताए मुताबिक आरोपी नवाब सिंह यादव को मौके से पकड़ कर कोतवाली ले गई। जरूरी पूछताछ के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। जहां से अदालत ने 14 दिन की रिमांड में लेकर उसे जेल भेज दिया।
8 of 11
भाजपा की प्रेस कॉन्फ्रेंस
- फोटो : X: @BJP4India
उधर, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि मित्रों, आज बहुत संवेदनशील और गंभीर मुद्दे की तरफ आपका ध्यान आकर्षित करना चाहते हैं। इंडिया गठबंधन का व्यवहार तो आप लोग देख ही रहे हैं लेकिन अब उनसे जुड़े दलों की अपराध को लेकर हिम्मत और हिमाकत आपके सामने आ रही है। अपराध को संरक्षण देने की इंडी गठबंधनों की सियासत को बड़े दुखी और भारी मन से देश देख रहा है। उत्तर प्रदेश में अयोध्या में हम सब ने देखा कि समाजवादी पार्टी के एक नेता मोईद खान के ऊपर नाबालिग के साथ दुष्कर्म का आरोप लगा और उसके ऊपर हमने देखा कि संवेदनशीलता तो छोड़िए किस निलर्जता के साथ उसके ऊपर राजनीति की गई।
9 of 11
भाजपा की प्रेस कॉन्फ्रेंस
- फोटो : X: @BJP4India
उसके बाद आप एक बार फिर देख रहे हैं कि समाजवादी पार्टी के नेता के ऊपर पुन: एक बार नाबालिग लड़की के साथ ही दुष्कर्म के प्रयास का गंभीर आरोप लगा है। विषय अपराध तो एक तरफ है परंतु अपराध के प्रति संवेदनहीनता उससे बड़ा गंभीर विषय है।
10 of 11
भाजपा की प्रेस कॉन्फ्रेंस
- फोटो : X: @BJP4India
कन्नौज के इस प्रकरण के ऊपर पहले समाजवादी पार्टी का यह कहना कि उससे हमारा ऐसा संबंध है, वैसा संबंध है, नहीं है। जहां तक अखिलेश यादव जी की संवदेना की चिट्ठी तक उपलब्ध है। उससे भी गंभीर बात है कि समाजवादी पार्टी की एक नेत्री ने यह तो स्वीकार किया ही कि नेता समाजवादी पार्टी के हैं और कौन सी नौकरी रात में प्राप्त करने के लिए यह पंद्रह वर्ष की लड़की पहुंची थी। मुझे लगता है कि समाजवादी पार्टी की जो असली फितरत है और जो उनकी इस प्रकार के अपराधियों को कवर फायर देने में सीमा है ये उसको वो दर्शाता है।
भाजपा प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि चुनाव के वक्त जो कहते थे यूपी के दो लड़के… उन दो लड़कों के साथ के जो भी लोग हैं, वे गलती नहीं, क्राइम कर रहे हैं। जब से इन दो लड़कों की ताकत बढ़ी है, तब से अपराधियों की हिम्मत और हिमाकत भी बढ़ती ही जा रही है।