फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा ने चुनावी मोड को "Normal Mode" से पहुंचाया "Active Mode" पर, लगेंगे तीन-तीन दिग्गज

Tue, 14 Nov 2017 04:27 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 4
डेमो पिक
चित्रकूट के चुनाव में करारी शिकस्त मिलने के बाद अब भाजपा ने अपना चुनावी मोड को "Normal Mode" से "Active Mode" पर लगा दिया है। जिसके लिए भाजपा नए-नए पैंतरे अपना रही है जैसे कि कई स्टार प्रचारक अपनी रैलियों को तय समय से पहले ही करने वाले हैं। भाजपा निकाय चुनाव में टिकट बंटवारे में नाराज कार्यकर्ताओं को भी साधने के लिए नई योजनाएं बना रही है। अब बस देखना ये है कि इन सब चीजों का आने वाले निकाय चुनाव में कुछ फर्क पड़ता भी है या नहीं।
विज्ञापन

2 of 4
योगी आदित्यनाथ
चित्रकूट के उप चुनाव में मिली असफलता को देखते हुए भाजपा तेजी से इसकी भरपाई करने जुट गई है। पार्टी के पदाधिकारियों ने रणनीति बदली है। मतदाताओं के अलावा पार्टी कार्यकर्ताओं को खुश करने पर भी फोकस कर रही है। मंगलवार से पार्टी एक के बाद एक कार्यक्रम करके पार्टी अपनी अपनी छवि बेहतर बनाने की कोशिश करेगी। जिसमें सीएम और डिप्टी सीएम के बाद अब प्रदेश प्रभारी ओम माथुर भी कानपुर में मोर्चा संभालेंगे।
विज्ञापन

3 of 4
उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा
उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा अभी तक घंटाघर में शाम चार बजे पार्टी की एक जनसभा को संबोधित करने वाले थे। अब वह 14 को दिन में ही यहां आ जाएंगे। 12.30 बजे वह नवीन मार्केट स्थित पार्टी कार्यालय में छात्र नेताआें से मुलाकात करेंगे। बताया जा रहा है कि चुनाव में युवाओं की भागेदारी तेज करने के लिए यह आयोजन किया जा रहा है।इसके बाद वह जनता को संबोधित करने पहुंचेंगे।
विज्ञापन

4 of 4
ओम माथुर
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का 15 का कार्यक्रम निश्चित है। पहले वह देहात जनपद के मूसानगर जाएंगे। इसके बाद वह कानपुर के ब्रजेंद्र स्वरूप पार्क में जनसभा को संबोधित करेंगे। इस बीच पार्टी के प्रदेश प्रभारी ओम माथुर का भी कार्यक्रम तय हो गया है।
  वह 18 को बीएनएसडी इंटरकालेज में कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होंगे। कहा जा रहा है कि चुनाव में कार्यकर्ताओं की भागेदारी शत प्रतिशत सुनिश्चित करने के लिए इस सम्मेलन को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बताया जा रहा है टिकटों के बंटवारे में कार्यकर्ताओं के बीच में रोष है। इसी वजह से पार्टी ने अपनी रणनीति में प्रदेश प्रभारी के कार्यक्रम को भी जोड़ा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें