वेडिंग सीजन शुरू होते ही जहां कपड़ों की हजारों वैरायटी बाजार मेें सजी हुई हैं वहीं ऑनलाइन साइट्स पर ऑफर्स की भरमार है। ग्राहकों को रिझाने के लिए ऑनलाइन साइट खरीदारी पर भारी छूट दे रही हैं। कुछ ई-कॉमर्स वेबसाइट ग्राहकों को फ्री डिलीवरी की सुविधा दे रही हैं तो कुछ 20 से 40 प्रतिशत की छूट दे रही हैं। ऑनलाइन मार्केट में हैवी व लाइट वेटेड गाउन और ज्वैलरी की अनगिनत वैराइटी उपलब्ध है।
जानें कौन-कौन सी वैराइटी बन रही है इस सीजन में लोगों की पसंद...
विज्ञापन
2 of 5
डेमो पिक
ट्रेंडी हैं ये गाउन
इन दिनों हैवी क्वालिटी गाउन, लॉग पैटर्न गाउन, पार्टी वियर गाउन, लहंगा पैटर्न गाउन, वैलवेट अनारकली गाउन, लहंगा चोली, सिल्क पैटर्न गाउन, कॉकटेल ड्रेस, डेनिम लॉग गाउन आदि ग्राहकों को खूब भा रहे हैं।
विज्ञापन
3 of 5
डेमो पिक
हर मौके के लिए बेस्ट है ये ड्रेस
फैशन ट्रेंड की बात करें तो मोनोक्रोम स्टाइल सभी को खूब भाता है। मोनोक्रोम स्टाइल बॉलीवुड अदाकाराओं का भी पसंदीदा ड्रेस है। इसमें एक ही कलर के कई शेड्स उपलब्ध होते हैं। यही वजह है कि हर मौके के लिए इसे बेस्ट ड्रेस माना जाता है।
4 of 5
डेमो पिक
ये गहने लगाते खूबसूरती में चार चांद
शादियों का मौसम शुरू होते ही ज्वैलरी की खरीदारी बढ़ गयी है। सोना और चांदी के गहनों के साथ-साथ इन दिनों कुंदन व मोती के गहने भी ट्रेंड में हैं। लेयर्ड नेकलेस व मोती वाले नेकलेस लोगों को खूब भा रहें हैं।
सदाबहार हैं पारंपरिक गहने
पारंपरिक गहनों का ट्रेंड सदाबहार माना जाता है। यही वजह है कि राजसी अंगूठी, रंग-बिरंगे मोतियों से सजी माथा पट्टी, स्टोन से सजे बाजूबंद, घनी व मोटी डिजाइन का मांग टीका, मोटी चूड़ियां, मोती व कुंदन जड़े मोटे कड़े व हैवी नेकलेस आज भी लोगों की पसंद बने हुए हैं।