कानपुर में भाजपा प्रत्याशी सुरेंद्र मैथानी सोमवार को जुलूस के साथ नामांकन कराने पहुंचे। इस दौरान उनके साथ प्रदेश सरकार के तीन मंत्री, दो सांसद और कई विधायक भी मौजूद रहे। पार्टी कार्यालय नवीन मार्केट से शुरू हुआ जुलूस चेतना चौराहे तक गया।
विज्ञापन
2 of 5
नामांकन के दौरान कुछ ऐसा रहा नजारा
- फोटो : अमर उजाला
पूरे जुलूस के दौरान कार्यकर्ता मोदी, योगी, मैथानी जिंदाबाद के नारे लगाते रहे। जगह-जगह कार्यकर्ता फूल मालाओं के साथ ढोल, नगाड़े बजाकर स्वागत भी करते रहे। गोविंदनगर से भाजपा प्रत्याशी सुरेंद्र मैथानी और उनकी पत्नी वंदना मैथानी दोनों करोड़पति हैं।
विज्ञापन
3 of 5
दिग्गजों के साथ नामांकन भरने पहुंचे मैथानी
- फोटो : अमर उजाला
दोनों के पास 12 करोड़ रुपये अधिक की संपत्ति है। सुरेंद्र के पास करीब आठ करोड़ और वंदना के पास तीन करोड़ से अधिक की संपत्ति है। वंदना के पास साढ़े चार लाख से अधिक के सोने के आभूषण हैं तो सुरेंद्र के पास दो लाख का सोना है।
4 of 5
मैथानी के नामांकन में फंस गए नेता जी
- फोटो : अमर उजाला
315 बोर की रायफल भी है, जिसकी कीमत करीब 90 हजार है। इसके अलावा काकादेव में मकान और नोएडा में प्लाट है। पत्नी के नाम आजाद नगर में फ्लैट है। मैथानी की बिन्नी ट्रैवल्स एंड बिन्नी इंटरप्राइजेज नाम से फर्म भी है।
कुछ इस अंदाज में नजर आईं प्रमिला पांडेय
- फोटो : अमर उजाला
गोविंदनगर विधानसभा क्षेत्र के उप चुनाव में पार्टी के उत्तर इकाई जिलाध्यक्ष सुरेंद्र मैथानी आखिरकार टिकट पाने में सफल हो गए। टिकट के दावेदारों में कई दिग्गज लाइन में थे जिसमें कई पूर्व विधायक, कई क्षेत्रीय पदाधिकारी और प्रदेश स्तर के पदाधिकारी शामिल थे।