फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैंग रेप के अाराेपी BJP MLA कुलदीप सिंह सेंगर काे लेकर यह क्या बाेल गए सांसद जी

Fri, 13 Apr 2018 01:09 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 4
कुलदीप सिंह सेंगर
उन्नाव की बांगरमऊ सीट से बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर पर उन्हीं के गांव की एक युवती ने 4 जून 2017 काे साथियाें के साथ मिलकर गैंग रेप का अाराेप लगाया था। शुक्रवार काे सीबीअाई ने उन्हें पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है वहीं भाजपा सांसद ने कहा है कि वह एक लाेकप्रिय नेता हैं इस लिए उन्हें फसाया जा रहा है। 

 
विज्ञापन

2 of 4
कुलदीप सिंह सेंगर
उन्नाव में किशोरी के साथ गैंगरेप के मामले में बांगरमऊ विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर के बचाव में उतरे हमीरपुर-महोबा के सांसद कुंवर पुष्पेंद्र सिंह चंदेल ने कहा कि विधायक लोकप्रिय नेता हैं। यही वजह है कि वहां की जनता ने कुलदीप को विधायक बनाकर विधानसभा भेजा है।

 
विज्ञापन

3 of 4
कुलदीप सिंह सेंगर
वह अपराधी होते तो चार बार विधानसभा का चुनाव न जीतते। भाजपा सांसद पुष्पेंद्र सिंह चंदेल गुरुवार को तहसील परिसर में उपवास कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। पत्रकारों से बातचीत में कहा कि चुनावी साल में बीजेपी को घेरने की कोशिश की जा रही है।

 
विज्ञापन

4 of 4
कुलदीप सिंह सेंगर
विधायक को फंसाने को साजिश रची जा रही है। भाजपा की बढ़ती लोकप्रियता से विरोधी दल घबरा गए हैं। यही वजह है कि भाजपा विधायक को सोची समझी साजिश के तहत फंसाने का प्रयास किया जा रहा है। सांसद ने कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए। जांच के बाद स्थिति सामने आएगी।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें