पुलवामा आतंकी हमले में शहीद सीआरपीएफ जवान अजीत कुमार आजाद की अंतिम यात्रा में रथ पर सवार सांसद व विधायक की हंसी और भीड़ से हाथ जोड़कर अभिवादन करने का वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।
विज्ञापन
2 of 5
डेमो
राजनीतिक और सामाजिक संगठनों में बहस शुरू होने पर भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने जिलाध्यक्ष से प्रकरण की जानकारी ली है। जम्मू के पुलवामा में आतंकी हमले में शहीए हुए अजीत कुमार आजाद की अंतिम यात्रा शनिवार को निकाली गई थी।
विज्ञापन
3 of 5
डेमो
इस यात्रा में विधानसभा अध्यक्ष हृदयनारायण दीक्षित, केंद्रीय राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति, सांसद साक्षी महाराज, कानून मंत्री बृजेश पाठक व सदर विधायक पंकज गुप्ता शामिल हुए थे। यह नेता उसी रथनुमा वाहन में सवार थे, जिसमें शहीद अजीत के पार्थिव शरीर का पार्थिव शरीर ताबूत में रखा था।
4 of 5
डेमो
शहर में छोटा चौराहा के पास कुछ लोगों ने सांसद और विधायक के मुस्कुराने की तस्वीरें कैमरे में कैद कर ली थीं। यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होना शुरू हुई थी। इस बीच विपक्षी दलों के नेताओं ने तस्वीरों को सोशल मीडिया पर जमकर शेयर किया।
इस पर कई तरह की टिप्पणियां हुईं। भाजपा नेताओं व आईटी सेल ने वायरल पोस्ट पर सफाई देने की भी कोशिश की। हालांकि मामले को वह दबा नहीं सके। तस्वीरों पर आम लोग भी खूब चुटकियां ले रहे हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीकांत कटियार का कहना है कि दोनों नेता हंसी-ठिठोली नहीं कर रहे थे।