फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीजेपी विधायक के बगावती तेवर, बोले- योगी सरकार में नहीं हुआ कोई काम, कागजों पर बन रही सड़कें

Sat, 27 Jan 2018 03:35 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 9
सीएम योगी आदित्यनाथ, विधायक रमेश दिवाकर
यूपी दिवस कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री के सामने अपनी ही सरकार के खिलाफ बगावती तेवर दिखाकर सदर विधायक ने जिले की राजनीति में गर्मी ला दी है। किसी ने विधायक के बोल को जायज ठहराया तो किसी ने विधायक पर भी सवालिया निशान लगा दिए।
विज्ञापन

2 of 9
विधायक रमेश दिवाकर
औरेया जिले मे दिबियापुर के नारायणी मंडपम में बुधवार को आयोजित यूपी दिवस कार्यक्रम में जहां प्रभारी मंत्री धर्म सिंह सैनी व अन्य विधायक प्रदेश सरकार की खूबियों का बखान कर रहे थे। वहीं सदर विधायक रमेश दिवाकर ने अपने संबोधन में सरकार के काम काज को ही कठघरे में खड़ा कर दिया था। उन्होंने कहा था कि आठ माह की सरकार में कोई काम नहीं हुआ। कागजों में सड़कें बन रही हैं और अधिकारी बिना रुपये लिए काम नहीं कर रहे हैं।

 
विज्ञापन

3 of 9
विधायक रमेश दिवाकर
उनके इस भाषण से हड़कंप मचा था और प्रभारी मंत्री के इशारे पर उन्हें बिठा दिया गया। लेकिन इसके बाद चर्चाओं का दौर शुरू हो गया। भाजपा संगठन के लोग इस चर्चा सोे बाहर ही थे। वहीं विधायक द्वारा उछाली गई गेंद विपक्ष को लपकने में देर नहीं लगी। सरकार की नाकामियों को लेकर विपक्ष और मुखर हो गया है। विपक्षी दल विधायक की बेबाक टिप्पणी के लिए बधाई दे रहे हैं।
 

4 of 9
विधायक रमेश दिवाकर
सपना बेच रही सरकार
पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री रामबाबू यादव का कहना है कि केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार में केवल सपने बेचे जा रहे हैं। लोकतंत्र में जिस बेबाकी से विधायक रमेश दिवाकर ने अपनी बात रखी है। वह इसके लिए बधाई के पात्र हैं। सही मायने में जनप्रतिनिधि को ऐसा ही होना चाहिए।
 
विज्ञापन

5 of 9
सीएम योगी आदित्यनाथ, विधायक रमेश दिवाकर
विकास कार्य अवरूद्ध
सपा जिलाध्यक्ष रामलखन प्रजापति का कहना है कि भाजपा सरकार में विकास कार्य अवरूद्ध हैं। सपा सरकार के अधूरे काम भी रोक दिए गए हैं। विकास के नाम पर केवल ढिंढोरा पीटा जा रहा है। विधायक की टिप्पणी ने उनके दावे को और अधिक मजबूती प्रदान की है। जनता भी जान गई है कि भाजपा सरकार में क्या हो रहा है।

 
विज्ञापन

6 of 9
सीएम योगी आदित्यनाथ, विधायक रमेश दिवाकर
विधायक ने खोली सरकार की पोल
बसपा जिलाध्यक्ष इंद्रेश शाक्य का कहना है कि प्रदेश में कानून का राज समाप्त हो चुका है। चारों तरफ भय व अराजकता का माहौल व्याप्त है। योजनाओं के क्रियान्वयन में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार व्याप्त है। ऐसे में सदर विधायक ने सच बोल कर सरकार की पोल खोल दी है।
 
विज्ञापन

7 of 9
सीएम योगी आदित्यनाथ,विधायक रमेश दिवाकर
हकीकत बयान की
कांग्रेस जिलाध्यक्ष कमलेश दीक्षित का कहना है कि जनप्रतिनिधि क्षेत्र में घूमते हैं। सदर विधायक ने जनता के सुर से सुर मिलाते हुए सच्चाई बयान की है। प्रदेश की गूंगी बहरी सरकार की आंख खोलने का काम किया है। महिमा मंडन को छोड़कर जन की कसौटी पर खरा उतरने का प्रयास करना चाहिए।

 

8 of 9
विधायक रमेश दिवाकर
सोशल मीडिया पर भी रहा चर्चाओं का दौर
लोगों ने अमर उजाला की खबर को सोशल मीडिया पर वायरल किया और शोसल मीडिया पर भी इस मुद्दे पर जबरदस्त चर्चाओं का दौर बना रहा। लोगों ने सोशल मीडिया पर इस पोस्ट को जमकर शेयर किया।

 
विज्ञापन

9 of 9
सीएम योगी आदित्यनाथ, विधायक रमेश दिवाकर
हाईकमान ने मांगी है पूरे मामले की रिपोर्ट
भाजपा हाईकमान ने इस पूरे मामले की रिपोर्ट मांगी है। वहीं इस मामले में संगठन के लोग कुछ भी कहने से बचते नजर आए। जबकि संगठन के ही कुछ लोगों ने दबी जुबान बताया कि संगठन के कई लोग विधायक की नगर निकाय चुनाव में ही शिकायत कर चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें