‘मोदी-योगी जी प्लीज, मेरी मम्मी को न्याय दिलाइए। कल मैं स्कूल जा रही थी तो पापा ने मुझसे कहा था कि आप जब स्कूल से वापस आओगे तो तुम्हारी मां मरी मिलेगी। लखनऊ में भी कह रहे थे कि बांदा जाकर तुम्हारी मां को मार दूंगा’। पापा के खिलाफ बगावत के ये सुर मां श्वेता को गंवाने वाली बेटियों ने मीडिया के सामने बोले। हाथ जोड़कर बिलखती हुई बेटियों ने मीडिया के समक्ष कहा- ‘दादी, बाबा, बड़े पापा सबको जेल भिजवाओ। सबने मेरी मां को मार डाला, ताने मार-मार कर। गालियां देते थे। बुरा-बुरा बोलते थे। बाबा मेरी मां को गाली देते थे। बड़े पापा धनंजय अच्छे हैं। वह कुछ नहीं कहते थे। बाबा कहते थे कि हम लोगों को प्राइमरी स्कूल में पढ़ाओ। श्वेता को तलाक दे दो। दूसरी शादी कर लो। लड़का चाहिए। उन्होंने मां को मार डाला-मार डाला।