कानपुर में गोविंद नगर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए नामांकन के अंतिम दिन सोमवार को सभी दलों के प्रत्याशियों ने जुलूस निकाला। जिससे शहर में भीषण जाम लग गया। जहां एक ओर सपा प्रत्याशी सम्राट विकास यादव ने मोबाइल की रोशनी में नामांकन दाखिल किया वहां बसपा से देवी तिवारी ने दूसरा सेट दाखिल किया।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
प्रत्याशियों ने किया नामांकन
- फोटो : अमर उजाला
कांग्रेस प्रत्याशी करिश्मा ठाकुर भी दोबारा सेट दाखिल करने पहुंची। कलेक्ट्रेट में भाजपा प्रत्याशी सुरेंद्र मैथानी भी नामांकन के लिए पहुंचे। इस दौरान कलेक्ट्रेट में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन
3 of 5
प्रत्याशियों ने किया नामांकन
- फोटो : अमर उजाला
गोविंदनगर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए नामांकन के अंतिम दिन एसीएम कार्यालय परिसर में सपा, बसपा, कांगेस और भाजपा प्रत्याशियों के समर्थकों की भारी भीड़ उमड़ी। जुलूस के चलते शहर की यातायात व्यवस्था पूरी तरह से बेहाल हो गई।
4 of 5
प्रत्याशियों ने किया नामांकन
- फोटो : अमर उजाला
नामांकन प्रक्रिया सुबह 11 बजे से ही शुरू हुई। कांग्रेस प्रत्याशी करिश्मा ठाकुर जुलूस लेकर दोबारा नामांकन के लिए पहुंची लेकिन कक्ष के बाहर से अचानक लौट गईं।
भाजपा प्रत्याशी सुरेंद्र मैथानी समर्थकों के जुलूस के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे। उनके साथ कैबिनेट मंत्री सतीश महाना, सांसद सत्यदेव पचौरी, देवेंद्र सिंह भोले आदि मौजूद रहे।