औरैया में कोतवाली क्षेत्र के गांव शहाब्दा में रविवार को दोपहर एक खेत में अजगर निकलने से हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने यूपी डायल 100 पुलिस को फोन से सूचना दी। पुलिस ने वन विभाग के अधिकारियों को जानकारी दी।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
अजगर ने मोर को निगला
- फोटो : अमर उजाला
इस पर वन विभाग की टीम ने कोतवाली पुलिस की मदद से अजगर को पकड़ा। रविवार को दोपहर लगभग तीन बजे खेतों की तरफ टहलने गए ग्रामीणों ने मोर के चिल्लाने की आवाज सुनी।
विज्ञापन
3 of 5
अजगर ने मोर को निगला
- फोटो : अमर उजाला
इस पर उन्होंने पास जाकर देखा तो मोर तड़प रहा था। साथ ही मोर का एक हिस्सा खेत में मौजूद अजगर के मुंह में था। ग्रामीणों के शोर मचाने पर वहां भीड़ लग गई।
4 of 5
अजगर ने मोर को निगला
- फोटो : अमर उजाला
लोगों ने यूपी डायल 100 पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने वन विभाग को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंचे वन विभाग के कर्मचारी विजय तिवारी ने अपनी टीम व पुलिस की मदद से अजगर को पकड़कर बोरे में बंदकर अपने साथ ले गई।