फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur Accident: आठ लोगों ने गंवाई जान, चारों तरफ चीत्कार, दर्दनाक मंजर देख नम हुई हर आंख, देखें तस्वीरें

Thu, 23 Jun 2022 10:44 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
1 of 6
हमीरपुर में भीषण सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
यूपी के हमीरपुर जिले में हाईवे पर दुर्घटना में आठ लोगों की मौत पर चारों तरफ चीत्कार थीं। घायलों की दर्द भरी कराहें लोगों को झकझोर रही थी। हादसे के दौरान वहां से गुजरने वाले हर व्यक्ति की आंख नम हो गई। एंबुलेंस के जिला प्रभारी कपिल वार्ष्णेय ने बताया कि घटना में छह एंबुलेंस लगी। घायलों को घटना स्थल से मौदहा सीएचसी पहुंचा। इसके बाद घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। तीन मरीजों को कानपुर रेफर किया गया है। हालत यह है कि मौदहा से लेकर शहर तक कानपुर-सागर हाईवे पर पिछले पांच माह में 300 लोगों की जान जा चुकी है। 400 लोग अपाहिज हो चुके हैं। 

ऑटो चालक जान से करते खिलवाड़
डग्गामार वाहनों व आटो टैक्सी स्टैंडों के खिलाफ अभियान चलाकर बंद कराए जाने के सख्त आदेश मुख्यमंत्री ने दिए थे। इसका पालन फिलहाल होता नजर नहीं आ रहा है। शहर से लेकर मौदहा तक दुर्घटनाओं का डेंजर जोन है। सर्वाधिक घटनाएं इसी क्षेत्र में होती हैं। ऑटो चालक क्षमता से अधिक सवारी भरकर चलते हैं। एआरटीओ आरपी सिंह ने बताया कि जिले में 2500 ऑटो हैं। इनका 15 किमी का दायरा निर्धारित है। इनका परमिट तीन सवारी व एक चालक मिलाकर चार लोगों का होता है। मगर ऑटों में सवारियां भरकर जीवन से खिलवाड़ किया जाता है।
विज्ञापन

2 of 6
हमीरपुर में भीषण सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
फोर लेन बनाने की मांग पर ध्यान नहीं
कानपुर-सागर टू-लेन हाईवे को फोर लेन बनाने की मांग पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। लोगों ने धरना-प्रदर्शन व कैंडल मार्च निकालकर विरोध भी किया गया। आए दिन हो रही दुर्घटनाओं के चलते लोग इसे खूनी हाईवे से पुकारने लगे हैं। 
विज्ञापन

3 of 6
हमीरपुर में भीषण सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
सांसद सदन में उठा चुके हैं मामला
हमीरपुर महोबा सांसद पुष्पेंद्र सिंह चंदेल दुर्घटनाओं का हवाला देकर इस हाईवे को छह लेन बनाए जाने की मांग लोकसभा में कर चुके हैं। पीएनसी के हुए 2024 तक के करार के चलते इस पर कोई पहल नहीं हो पा रही है। 

4 of 6
हमीरपुर में भीषण सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
बोले जिम्मेदार 
घटना के बाद मौके का जायजा लिया है। एसडीएम, लेखपाल को लगाया गया है। डग्गामार वाहनों पर निरंतर कार्रवाई कर रहे हैं। जिला प्रशासन पीड़ितों की हर संभव मदद करेगा। - डॉ. चंद्रभूषण त्रिपाठी, डीएम 

पुलिस डग्गामार वाहनों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। आगे भी यह कार्रवाई जारी रहेगी। शासन के निर्देशों का पालन कराया जाएगा। - शुभम पटेल, एसपी  

मृतकों व घायलों के परिवारों को हर संभव मदद मुहैया कराई जाएगी। इस दुख की घड़ी में सरकार और प्रशासन पीड़ितों के साथ है। - डॉ. मनोज कुमार प्रजापति, सदर विधायक
विज्ञापन

5 of 6
हमीरपुर में भीषण सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
डेढ़ वर्षीय सूर्यांश बाल-बाल बचा
ऑटो व लोडर की भिड़ंत में डेढ़ वर्षीय सूर्यांश बाल-बाल बच गया। वह घायल मां ममता से चिपका हुआ था। उसे मां के साथ अस्पताल पहुंचाया गया। उसे कोई चोट नहीं आई है। यह भी कुदरत का एक करिश्मा है, जहां आठ लोगों की मौत हो गई और सभी यात्री घायल हो गए। जबकि बालक सुरक्षित बच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
घटना स्थल का जायजा लेते डीएम व एसपी - फोटो : अमर उजाला
दहाड़े मारकर रोए परिजन 
बुधवार को हुए सड़क हादसे से इमिलिया निवासी 55 वर्षीय बृजलाल अस्पताल में दहाड़े मारकर रो रहा था। उसने बताया कि इस घटना में उसके दामाद श्यामबाबू, नातिन दीपांजली व दामाद के भाई की पुत्री रागिनी की मौत हो गई। जिलाधिकारी डा. चंद्रभूषण व एसपी शुभम पटेल मृतकों के परिजनों को ढांढस बंधाते रहे। साथ ही घायलों के उचित इलाज में जुटे रहे। एक शादी समारोह में जा रहे सदर विधायक डॉ. मनोज प्रजापति ने भी सीएचसी पहुंचकर घायलों का हालचाल लिया। सभी को पूरी मदद का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें