एसएटी एक्ट में न्यायालय के फैसले के विरोध में दलित संगठनों ने सोमवार को कानपुर में भी धरना प्रदर्शन किया। चौराहों पर कई घंटे तक जाम लगाया। जिससे लोगों को आवागमन में दिक्कत हुई। बड़ा चौराहा और नानाराव पार्क के बाहर पुलिस और प्रदर्शन करने वालों में झड़प भी हुई। इस बीच केंद्र सरकार का पुतला फूंकने जा रहे प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने लाठी लेकर दौड़ाया। बाजारों में बंद का कोई असर नहीं रहा।