फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

पति रहता था दूर तो देवर के इश्क में कैद हो गई भाभी, बिछड़ने का डर सताया तो बाहों में बाहें डाल लगाई फांसी

Fri, 04 Dec 2020 01:41 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
1 of 5
मौके पर जांच करने पहुंची पुलिस - फोटो : amar ujala
फतेहपुर जिले में गाजीपुर थाना क्षेत्र के लमहेटा गांव में एक ही फंदे में देवर और भाभी के शव लटकते मिले। परिजनों ने कमरे का दरवाजा खोला तो दोनों के शव साड़ी से बने फंदे से लटक रहे थे। पुलिस के अनुसार देवर और भाभी एक दूसरे से प्यार करते थे। देवर की शादी तय हो जाने से दोनों को एक दूसरे से बिछड़ने का गम सता रहा था। मामला गाजीपुर थाना क्षेत्र का है। 

 

2 of 5
दोनों एक साथ फांसी पर झूले - फोटो : amar ujala
बांदा जिले के बबेरू थाना क्षेत्र के बदौली केवटरा निवासी रसपाल की बेटी सुनीता (28) की शादी 2016 में ब्राम्हणतारा गांव के हरिओम निषाद पुत्र शिवबरन के साथ हुई थी। हरिओम बांदा में जेसीबी, चालक है। हरिओम काम के सिलसिले में अक्सर बांदा में रहता है। शादी के कुछ दिन बाद से सुनीता और देवर राममिलन (22) के बीच नाजायज रिश्ते हो गए। वह एक दूसरे को चाहने लगे।

 

3 of 5
मृतका - फोटो : amar ujala
यह बात परिवार के लोगों को पता लगी थी। कहीं न कहीं अब विवाद की स्थिति बनने लगी थी। मामले को खत्म करने के लिए परिजनों ने राममिलन की शादी करने की सोची। असोथर थाना क्षेत्र के एक गांव में राममिलन की 7 मई 2021 की शादी की तारीख पक्की हुई थी। तभी से देवर और भाभी को एक दूसरे से दूर जाने का गम सताने लगा। परिजनों ने बताया कि मंगलवार देर रात राममिलन पिता के साथ निमंत्रण से लौटा था।

 

4 of 5
रोते बिलखते मृतक के परिजन - फोटो : amar ujala
सभी लोग सोने चले गए। इस दौरान किसी से कोई विवाद नहीं हुआ। सुनीता का तीन साल बेटा हर्ष (3) दादी गेंदिया के पास सोया था। दूसरी तीन माह की बेटी क्रांति को लेकर सुनीता कमरे में सोई थी। मंगलवार सुबह सुनीता कमरे से बाहर नहीं निकली। कमरे से बच्ची की रोने की आवाज आई और राममिलन भी नहीं दिखा। तभी दरवाजे की कुंडी परिजनों ने हाथ डालकर खोली तो नजारा देखकर परिजनों के होश उड़ गए। पंखे के हुक से साड़ी का फंदा बंधा हुआ था। साड़ी के एक छोर पर सुनीता और दूसरे सिरे पर राममिलन के शव लटके हुए थे। 

 
विज्ञापन

5 of 5
रोते बिलखते मृतकों के परिजन - फोटो : amar ujala
सुनीता का चेहरा राममिलन की छाती पर टिका था। एक पैर सुनीता का चारपाई में फंसा था, दूसरा पैर चारपाई के नीचे लटका हुआ था। फोरेंसिक टीम ने पड़ताल भी की। जाफरगंज सीओ संजय शर्मा और एसओ कमलेश पाल मौके पर पहुंचे। एएसपी राजेश कुमार ने बताया कि दोनों के बीच आशनाई का मामला था। राममिलन के पिता शिवबरन की ओर से प्रेम प्रसंग के चलते आत्महत्या की तहरीर दी गई है। किसी पक्ष ने आरोप नहीं लगाया है।
Next
AU ऐप में पढ़ें