फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बात है 1993 की ...जब अटल बोले ‘आप लोगों ने एक टिकट में देख लिया दो शो’, फिर बांधा ऐसा समा

Fri, 17 Aug 2018 07:57 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 8
बिंदकी के लोगों के साथ अटल जी की फाइल फोटो  - फोटो : अमर उजाला
बात है 1993 की ...। उत्तर प्रदेश का जिला फतेहपुर...पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहार वाजपेयी विधानसभा चुनावों के प्रचार के लिए जिस दिन चुनावी जनसभा को आए थे, उसी दिन कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में तत्कालीन प्रधानमंत्री पीवी. नरसिम्हा राव भी शहर में थे। जनसभा में अटल जी ने भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में ऐसा समा बांधा कि उनको सुनने पहुंचे लोग तारीफ करते नहीं थके।

 
विज्ञापन

2 of 8
देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी हमारे बीच नहीं रहे, सरकार ने सात दिन का राष्ट्रीय शोक की घोषणा की
भारत रत्न व पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी से जुड़े संस्मरण पूर्व मंत्री राधेश्याम गुप्ता ने बृहस्पतिवार को रूंधे गले से बताया। उन्हाेंने बताया कि उस चुनाव में जनसभा में वाजपेयी जी ने चुनावी माहौल को ऐसी हवा दी थी कि चुनाव का रुख पलट गया और भाजपा प्रत्याशी के रूप में खुद ये चुनाव भारी मतों से जीते। गुप्ता ने बताया कि प्रधानमंत्री नरसिम्हा राव ने कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में एएस इंटर कालेज में जनसभा की थी।
विज्ञापन

3 of 8
atal bihari - फोटो : अमर उजाला
जनता पहले नरसिम्हा राव का भाषण सुनने को एकत्र हुई इसके बाद आईटीआई मैदान में चुनावी जनसभा में पहुंचे लखनऊ से सांसद अटल बिहारी वाजपेयी ने जनता से प्रत्याशी के पक्ष में वोट मांगा। चुनावी जनसभा के बाद बाबू जी को चुनाव में सफलता मिली थी। जनसभा में अपने चिरपरिचित अंदाज में वह बोले कि ‘आज तो आप लोगों ने एक टिकट में दो शो देख लिए’। फिर क्या था जनसभा में लोगों को मानों संजीवनी मिल गई। 

4 of 8
Atal Ji
धाता चौराहे पर लगी स्वतंत्रता सेनानी दीप नारायण सिंह की मूर्ति के अनावरण के लिए पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का इंतजार बरसों से किया जा रहा था। कस्बे के लोगों का कहना है कि दीप नारायण सिंह अटल जी के राजनैतिक गुरु थे। 1997 से बनकर तैयार मूर्ति कपड़ों से ढकी अभी भी खड़ी है। दोनों लोग स्वतंत्रता संग्राम में एक साथ जेल में भी रहे थे। 
 
विज्ञापन

5 of 8
atal bihari vajpayee
बहुआ विकास खंड के ललौली थाना के लदिगवां निवासी दीप नरायण की प्रतिमा बसपा शासन काल के मंत्री राम लखन वर्मा ने 1997 में लगवाया था, तब से क्षेत्र के लोगों को अटल बिहारी वाजपेयी का इंतजार था। धाता के बीच चौराहा पर एक स्वतंत्रता संग्राम सेनानी की मूर्ति का मुंह बांध कर खड़ा होना सोचनीय है। कोई जनप्रतिनिधि से लेकर अधिकारी तक इनके अनावरण की हिम्मत नहीं कर सके। क्षेत्र के अनंत सिंह, असलम, अनुपम सिंह, कलीम, छेदी लाल सिंह ने कहा स्वतंत्रता दिवस के दिन लंबे चौड़े भाषण देने वालों की आंख कब खुलेगी। कब तक एक बीर सपूत कपड़े में लिपटे रहेंगे। 

 
विज्ञापन

6 of 8
अटल बिहारी वाजपेई - फोटो : amar ujala
बिंदक में पूर्व प्रधानमंत्री व भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी वर्ष 1974 में विधानसभा चुनाव के दौरान जनसंघ प्रत्याशी ठाकुर जगन्नाथ सिंह के समर्थन के लिए पहली बार बिंदकी फिएट कार से आए थे। उस दौरान उनके स्वागत को सैकड़ों लोग उमड़ पड़े थे और छिवली नदी के पास पहुंचकर उनको फूल-माला से लाद दिया था। हालांकि बाद के चुनावों में भी वो दो बार बिंदकी आए।

 
विज्ञापन

7 of 8
अटल बिहारी वाजपेई - फोटो : amar ujala
कृष्णागंज निवासी भाजपा के वरिष्ठ नेता स्वर्गीय गंगा नारायण तिवारी के पुत्र व आरएसएस नेता वीरेंद्र तिवारी ने बताया कि अटल बिहारी वाजपेयी सबसे पहले वर्ष 1974 में बिंदकी विधानसभा क्षेत्र से जनसंघ पार्टी के प्रत्याशी ठाकुर जगन्नाथ सिंह के लिए प्रचार करने फिएट कार से आए थे। वाजपेयी का स्वागत करने के लिए नगरवासियों ने छिवली नदी के पास पहुंचकर उनकी अगवानी की थी। इस दौरान उन्हाेंने औंग और मलवा में जनसभा की थी। उस दौरान उनका स्वागत करने वालों में गंगा नारायण तिवारी, जगत नारायण शुक्ला, विमल गुप्ता सहित भाजपा वरिष्ठ नेता वीरेंद्र तिवारी, दिनेश मिश्रा, अवधेश गुप्ता, गिरजा शंकर मिश्रा, हरि ओम उर्फ  मुन्नू, हरनारायन तिवारी शामिल थे। इसके बाद बांदा के तिंदवारी चले गए थे। वैसे 1993 में भाजपा प्रत्याशी अमरजीत सिंह जनसेवक के चुनावी सभा में रामलीला मैदान भी वो आए थे। 

 
विज्ञापन

8 of 8
अटल बिहारी बाजपेई
खागा में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई सन 1971 में कार से विधानसभा चुनाव प्रचार में आए थे। विधानसभा चुनाव में स्व. डा. मदन मोहन अग्निहोत्री भारतीय जनसंघ पार्टी खागा से चुनाव लड़े थे। इनके पक्ष में माहौल बनाने के लिए  कार से इलाहाबाद से आए थे। उन्होंने नौबस्ता रोड स्थित प्रत्याशी के आवास में कार्यकर्ताओं व जनता से मुलाकात की थी। खागा आने पर हीरालाल गुप्ता, मोहनलाल साहू, राम बाबू गुप्ता ने अटल बिहारी का स्वागत किया था।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें