फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा के अन्ना महाराज का बड़ा बयान- यह मेरा आखिरी चुनाव, साजन ने साक्षी महाराज पर साधा निशाना

Sun, 14 Apr 2019 08:05 PM IST
प्रशांत कुमार यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
अन्ना महाराज, साक्षी महाराज, सुनील साजन
उन्नाव लोकसभा क्षेत्र में सियासी बयानबाजी चरम पर है। सपा प्रवक्ता सुनील साजन भाजपा सांसद साक्षी महाराज पर जुबानी तीर चला रहे हैं। जिले के असोहा ब्लॉक में उन्होंने कहा कि इस बार उन्नाव लोकसभा क्षेत्र में चुनाव असली और नकली महाराज के बीच है। गठबंधन ने इससे पहले एक साधु को गोरखपुर लोकसभा के उपचुनाव में पटखनी दी थी। इस चुनाव में भी एक साधु से गठबंधन की लड़ाई है। 

विज्ञापन

2 of 5
अन्ना महाराज, सुनील साजन
एमएलसी सुनील साजन ने असोहा ब्लॉक मुख्यालय पर बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन में कार्यकर्ताओं से कहा कि गठबंधन भाजपा को उसी तरह मात देगा जैसे 1991 में दिया था। एक महाराज को भाजपा ने प्रत्याशी बनाया है। वहीं दूसरे को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने।
विज्ञापन

3 of 5
अन्ना महाराज
 उन्होंने कहा कि गठबंधन इस बार वैसी ही ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगा जैसी मुलायम और काशीराम के एक होने पर थी। शुरुआत गोरखपुर और फूलपुर उपचुनाव से हो चुकी है।

 

4 of 5
अन्ना महाराज, सुनील साजन
सीएम योगी के अली और बजरंगबली वाले बयान पर कहा समाज को बांटने वाले लोग ही ऐसे बयान दे सकते हैं। हम लोग तो अली को भी मानते है और बजरंगबली को भी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अन्ना महाराज, साक्षी महाराज
गठबंधन के प्रत्याशी अरुण शंकर शुक्ला ने कहा कि सपा और बसपा ने जिले के लोगों की सेवा का अवसर दिया है। कहा कि यह मेरा आखिरी चुनाव है। एक बार सेवा का अवसर जरूर दें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें