शाम करीब पांच बजे बड़ा चौराहा स्थित लैंडमार्क होटल में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष के अलावा लोकसभा प्रभारी जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय के साथ कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र की लोकसभा सीटों की समीक्षा करने पहुंचे। उन्होंने पांच-पांच लोकसभा सीटों के हिसाब से वहां से संयोजकों और प्रभारियों के साथ बैठक की। पहले दौर की बैठक में बुंदेलखंड की पांच लोकसभा सीटों के पदाधिकारी शामिल हुए। इसमें जालौन, फतेहपुर, बांदा, हमीरपुर और झांसी लोकसभा शामिल थी। इसके बाद कानपुर, अकबरपुर, कन्नौज, फर्रुखाबाद, इटावा, हरदोई लोकसभा सीट पर चर्चा हुई।
विज्ञापन
2 of 11
अमित शाह
इन सभी सीटों की समीक्षा में राष्ट्रीय अध्यक्ष ने प्रत्येक लोकसभा संयोजक से सवाल किया कि इन सीटों पर गठबंधन का कितना असर है। यदि असर है तो उसकी काट के लिए क्या किया गया है।
विज्ञापन
3 of 11
सीएम योगी ,अमित शाह फाइल फोटो
संयोजकों की बातें सुनने के बाद शाह ने कहा कि अल्पसंख्यक वोट बैंक को लेकर अलग रणनीति से काम करना होगा।
4 of 11
दस लोकसभा सीटों पर अमित शाह करेंगे विस्तार से चर्चा
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में मतदाताओं को उनके घर से मतदान स्थल तक लाने के लिए एक्सपर्ट कार्यकर्ताओं को लगाना होगा। जिससे बिना धूप का असर हुए ज्यादा से ज्यादा मतदान कराया जा सके।
विज्ञापन
5 of 11
उधमपुर में रैली को संबोधित करते अमित शाह
- फोटो : अमर उजाला
मजे की बात है कि पूरी समीक्षा बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कांग्रेस को कहीं भी मुकाबले में नहीं रखा। कानपुर की लोकसभा सीट को छोड़कर हर जगह गठबंधन को भी सीधे मुकाबले में रखा गया है।
विज्ञापन
6 of 11
अमित शाह (फाइल फोटो)
- फोटो : twitter
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह कानपुर-बुंदेलखंड की सभी 10 सीटें इस बार जीतना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी कीमत पर फिफ्टी प्लस वोट जरूरी हैं।
विज्ञापन
7 of 11
अमित शाह
- फोटो : अमर उजाला
उनकी निगाह में कन्नौज सीट पर जीत हासिल करना प्राथमिकता है।
8 of 11
अमित शाह
- फोटो : अमर उजाला
लैंडमार्क होटल में लोकसभा चुनाव संयोजकों और प्रभारियों के साथ समीक्षा बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष ने ग्रामीण क्षेत्रों की लोकसभा सीटों पर गठबंधन की स्थिति पर विशेष चौकसी बरतने की हिदायत दी।
9 of 11
अमित शाह
- फोटो : ANI
उन्होंने पदाधिकारियों से दो तरह की रणनीति पर काम करने को कहा।
10 of 11
अमित शाह
- फोटो : ANI
पहली रणनीति है यह कि जहां-जहां गठबंधन की स्थिति मजबूत है, वहां उन्हें कमजोर कैसे किया जा सके।
दूसरी रणनीति यह है कि गर्मी का सीजन है, ऐसे में कार्यकर्ताओं को टी20 मैच के पहले पांच ओवर की तरह बैटिंग करनी होगी। यानि सुबह जब मतदान शुरू हो तब से साढ़े 10 बजे तक ज्यादा से ज्यादा मतदाताओं का वोट डलवा देना है।